फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल डील: राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार को घेरा, कहा- मित्रों वाला राफेल है, सवाल करो तो जेल है

Tue, 06 Jul 2021 11:25 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल गांधी ने एक बार फिर राफेल डील के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि मित्रों वाला राफेल है...सवाल करो तो जेल है।
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर राफेल डील चर्चा में है। राफेल डील में हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर फ्रांस में न्यायिक जांच शुरू हो गई है, जिसे लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर वार कर रही है। राफेल डील के मुद्दे पर राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार को घेरा है, इस बार राहुल ने राफेल डील के साथ-साथ तेल की बढ़ती कीमतों के लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा और लिखा कि खाली जगह को भरिए...‘मित्रों’ वाला राफेल है, टैक्स वसूली- महंगा तेल है, पीएसयू-पीएसबी की अंधी सेल है और सवाल करो तो जेल है... मोदी सरकार ____ है!'' इस तरह से राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा। 



कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हो रही है, चाहे वो राफेल डील से जुड़ा हुआ विवाद हो या फिर पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम हो, कांग्रेस लगातार मोदी सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साध रही है। बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दौरान राफेल डील को लेकर मोदी सरकार पर लगातार निशाना साधा था और प्रधानमंत्री मोदी का आरोपी बताया था। 
विज्ञापन


इससे पहले भी राहुल गांधी ने एक और ट्वीट किया था, जिसमें एक फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा था, चोर की दाढ़ी में तिनका। राफेल के अलावा राहुल गांधी लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर हमलावर रहे हैं और कांग्रेस ने कई राज्यों में तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर राहुल गांधी ने एक बार ट्वीट कर लिखा कि मोदी माया का ऐसा पड़ा प्रभाव, बस जुमलों का ही गिरा है भाव।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें