फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: अय्यर के कहने पर मांकड़िंग नहीं करने को राजी हुए अश्विन, कहा- बल्लेबाज अजीब हरकत न करे

Tue, 06 Jul 2021 11:25 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर ने खुलासा करते हुए कहा है कि उन्होंने अश्विन को आईपीएल में माकड़िंग नहीं करने को मनाया था। 2019 आईपीएल के दौरान अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स के जोस  बटलर को मांकड तरीके से आउट किया था। अश्विन आईपीएल में अब दिल्ली कैपिल्स के लिए खेलते हैं। 
विज्ञापन
अश्विन मांकडिंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

25 मार्च 2019 आईपीएल इतिहास का वह दिन है जब रविचंद्र अश्विन ने किग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की तरफ से खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर को मांकड़ तरीके से आउट किया था। यह आईपीएल में पहली बार था जब किसी बल्लेबाज को इस तरह आउट किया गया। उस दिन से इस मुद्दे पर लगातार बहस जारी है कि बल्लेबाज को इस तरह आउट करना सही था य गलत। 

विज्ञापन


उसके एक सीजन बाद आर अश्विन ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी और रिकी पोंटिंग की कोचिंग वाली दिल्ली कैपिटल्स का दामन थामा। आईपीएल सीजन शुरू होने से पहले दिल्ली के हेड कोच पोंटिंग ने इनसाइडस्पोर्ट्स के बात करते हुए कहा था कि उन्होंने अश्विन को मांकड तरीके से आउट करने के लिए मना किया है। 

पोंटिंग ने बात करते हुए आगे कहा, हालांकि मांकड़ खेल में एक बहुत ही सरल नियम है, यह एक ऐसा नियम है जिससे में सहमत नहीं हूं, मैं एमसीसी की नियम और कानून बनाने वाली समिति का हिस्सा हूं। हमें डेथ ओवर में बल्लेबाजों को धोखा देने के बजाय रोकने के लिए क्या करना है। 
विज्ञापन


कभी आपने सोचा है कि दोनों और कप्तान अय्यर के बीच बातचीत कैसे होती? इसे दिल्ली कप्तान के रूप में और न सोचें, द ग्रेड क्रिकेटर टीजीसी पॉडकास्ट से बात करते हुए, अय्यर ने खुलासा किया कि उन्होंने अश्विन को मांकडिंग से कैसे मना लिया

अय्यर ने आगे कहा, यह निर्णय करना काफी मुश्किल था। रिकी और मैं वास्तव में यह कहने पर अड़े थे कि हम ऐसा नहीं करने जा रहे हैं। अश्विन ने वही निर्णय लिया जो हमने लिया था। उन्होंने कहा ठीक है, आप लोगों ने जो फैसला किया है मैं उस पर टिका रहूंगा, जब तक बल्लेबाज कुछ अजीब हरकत नही करेगा तब तक मैं आपके फैसले के साथ हूं। 

श्रेयस अय्यर चोट की वजह से मौजूदा समय में टीम इंडिया से दूर हैं। मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान फील्डिंग करते वक्त उनका कंधा चोटिल हो गया था। जिसके बाद वह आईपीएल 2021 के पहले सत्र में नहीं खेल पाए थे। इस दौरान उन्हें अपनी कप्तानी भी गंवानी पड़ी। उनकी जगह ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल का कप्तान बनाया गया था। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें