फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'वह दूसरी पार्टी से, सिर्फ इसलिए मिलना बंद नहीं कर सकता', अशोक चव्हाण से मुलाकात पर बोले संजय निरुपम

Wed, 13 Mar 2024 06:16 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मीडिया से बात करते हुए निरुपम ने बताया कि उन्होंने पार्टी के पूर्व सहयोगी अशोक चव्हाण से मुलाकात की। उन्होंने अशोक चव्हाण को अपना अच्छा दोस्त बताया। निरुपम ने आगे बताया कि उन्होंने चाय पी और राजनीति पर चर्चा की। 
विज्ञापन
संजय निरुपम, अशोक चव्हाण - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने उनसे मुंबई में मुलाकात की। मुंबई से पूर्व सांसद निरुपन लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से टिकट की मांग कर रहे हैं। उन्होंने मंलवार को अपने आवास पर अशोक चव्हाण को बुलाया। इस मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए निरुपम ने मीडिया को बताया कि इसपर कोई भी राजनीतिक दृष्टिकोण नहीं है।
विज्ञापन


पिछले महीने चव्हाण कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे और बाद में राज्यसभा के लिए चुने गए। मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट के लिए अमोल कीर्तिकर को उम्मीदवार घोषित करने के बाद निरुपम ने कांग्रेस की सहयोगी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की आलोचना की थी। निरुपम 2019 में इस सीट से हार गए थे।

मीडिया से बात करते हुए निरुपम ने बताया कि उन्होंने पार्टी के पूर्व सहयोगी से मुलाकात की। उन्होंने कहा, "मैं किसी काम से दक्षिण मुंबई गया था और वहां मैंने अशोक चव्हाण को मुलाकात करने के लिए बुलाया था। वह मेरा बहुत अच्छा दोस्त है। मैं उनसे सिर्फ इसलिए मिलना बंद नहीं कर सकता कि वह दूसरी पार्टी के नेता हैं।" निरुपम ने आगे बताया कि उन्होंने चाय पी और राजनीति पर चर्चा भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें