फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिक्रिया: प्रधानमंत्री के बयान को सिब्बल ने सराहा, लेकिन बोले- किसी धर्म विशेष के लोगों पर प्रतिबंध न हो

Sun, 29 Aug 2021 04:22 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान की तारीफ की। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने सरकार के संवैधानिक कर्तव्यों को लेकर नसीहत भी दी।
विज्ञापन
कपिल सिब्बल - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा था कि दुनिया में कहीं भी भारतीय नागरिकों को अगर समस्या हुई है तो भारत ने आगे बढ़कर उनकी मदद की है। इसमें उन्होंने कोरोना काल और अफगानिस्तान का उदाहरण भी दिया था। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


कपिल सिब्बल ने कहा, यह हमारा संवैधानिक दायित्व है कि जो भी व्यक्ति सताया जा रहा हो हम उसकी सुरक्षा करें, वह चाहे हिंदू हो या अफगानी हो या कोई और। उन्होंने आगे कहा, 'मैं प्रधानमंत्री मोदी की इस बात का स्वागत करता हूं। लेकिन इसी के साथ ही, एक निश्चित धर्म के लोगों पर प्रतिबंध नहीं होना चाहिए।'
 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, 'अगर दुनिया में कहीं भी भारतीय नागरिक समस्या में हैं, भारत उनकी मदद करने के लिए अपने पूरे सामर्थ्य के साथ आगे आया है। चाहे यह कोरोना काल हो या अफगानिस्तान का संकट हो, दुनिया लगातार इसका अनुभव करती रही है। अफगानिस्तान से हमारे सैकड़ों मित्र भारत लाए गए हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें