फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big News: कांग्रेस विधायक के तृणमूल में जाने पर जयराम बोले- ऐसे नहीं होगी विपक्षी एकता, IAS अधिकारी पर आरोप तय

Wed, 31 May 2023 07:05 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संवाद के दौरान रक्षा मंत्री ने तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और सरकार के प्रगतिशील प्रयासों के कारण वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते महत्व के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने नाइजीरिया में भारतीय समुदाय के सकारात्मक योगदान की प्रशंसा की।
विज्ञापन
जयराम रमेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में अपने एकमात्र विधायक के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के एक दिन बाद मंगलवार को कांग्रेस ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस तरह के अवैध शिकार विपक्षी एकता को मजबूत नहीं करेंगे। यह केवल भाजपा के उद्देश्यों को पूरा करता है।
विज्ञापन


टीएमसी पर तीखा हमला करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ऐतिहासिक जीत में कांग्रेस विधायक चुने जाने के तीन महीने बाद बायरन बिस्वास को पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने लुभा लिया है। रमेश ने ट्विटर पर कहा, यह सागरदिघी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के जनादेश के साथ पूर्ण विश्वासघात है।

सीबीआई ने घूस मामले में दो आयकर अधिकारियों पर मामला दर्ज किया
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक किताब की दुकान के मालिक से पांच लाख रुपये घूस लेने के मामले में आयकर विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मंगलवार को अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अधिकारियों में आयकर विभाग की जांच शाखा के मुकेश कुमार और इंस्पेक्टर अनूप कुमार शामिल हैं। सीबीआई ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि अधिकारी बट्टा बुक प्राइवेट लिमिटेड के मालिक शिकायतकर्ता नीरज बट्टा के लक्ष्मी नगर स्थित आवास पर आए और उन्हें अपने वाहन से दरियागंज स्थिति अपने कार्यालय ले गए। वहां उन्होंने बट्टा से मेड ईजी ग्रुप ऑफ कंपनीज के साथ उनकी लेनदेन के बारे में पूछताछ की। मुकेश कुमार ने बट्टा से उन्हें और उनके परिवार को गिरफ्तारी और तलाशी इत्यादि से बचाने के लिए 10 लाख रुपये घूस की मांग की। बातचीत के बाद मामला 5 लाख रुपये में तय हुआ।
विज्ञापन


कोयला ब्लॉक मामले में आईएएस अधिकारी के खिलाफ आरोप तय
विशेष अदालत ने महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक कोयला ब्लॉक के आवंटन से संबंधित मामले में आईएएस अधिकारी डीजी फिलिप और पूर्व विधायक अविनाश वारजुकर के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप तय किए हैं, जबकि अन्य आरोपियों को आरोप मुक्त कर दिया गया है। फिलिप ने महाराष्ट्र राज्य खनन निगम लि. के प्रबंध निदेशक का पद संभाला था, वारजुकर इसके अध्यक्ष थे। 

विशेष न्यायाधीश अरुण भारद्वाज ने जिन लोगों को मामले से मुक्त किया उनमें लाभार्थी कंपनी सुनील हाईटेक इंजीनियर्स लि. और इसके निदेशक सुनील रत्नाकर गुट्टे  व अन्य शामिल हैं। कोयला ब्लॉक महाराष्ट्र सरकार के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एमएसएमसीएल को आवंटित किया गया था। इसने कोयला ब्लॉक के संचालन और उससे कोयला निकालने के लिए एक निजी कंपनी के साथ एक संयुक्त उद्यम में प्रवेश किया था। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आरोप लगाया कि संयुक्त उद्यम भागीदार के चयन की प्रक्रिया में अनियमितताएं बरती गईं।

विशाखापत्तनम में नौसेना अलंकरण समारोह आज
नौसेना के अलंकरण समारोह-2023 का आयोजन 31 मई को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में किया जाएगा। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि यह पहली बार है, जब इस समारोह का आयोजन शाम को किया जाएगा। वीरता, नेतृत्व, पेशेवर उपलब्धियों और उच्च कोटि की उत्कृष्ट सेवाओं का प्रदर्शन करने वाले नौसेना कर्मियों को समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

अणुब्रत मंडल की याचिका पर हाईकोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को टीएमसी नेता अणुब्रत मंडल की ओर से दायर की गई बंदी प्रत्यक्षीकरण पर प्रवर्तन निदेशालय से जवाब मांगा। मंडल का दावा है कि प. बंगाल में पशु तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी हिरासत अवैध है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का कोई वैध न्यायिक आदेश नहीं था। मामले को लेकर नोटिस जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल और जस्टिस तलवंत सिंह की पीठ ने जारी किया। पीठ ने जवाब दाखिल करने के लिए ईडी को पांच दिन का समय दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें