केरल में कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक प्रयार गोपालकृष्णन का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बेचैनी के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी शोक व्यक्त किया है।
केरल के कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक प्रयार गोपालकृष्णन का शनिवार को एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 72 साल के थे। पार्टी के करीबी सूत्रों ने बताया कि पूर्व विधायक को तब एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जब वह बेचैनी महसूस करने के बाद तिरुवनंतपुरम जा रहे थे।
विज्ञापन
गोपालकृष्णन, त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड (टीडीपी) के अध्यक्ष थे जो राज्य में मंदिरों का सीर्ष निकाय है। उन्होंने लंबे समय तक राज्य संचालित दुग्ध सहकारी समिति मिल्मा के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था।
इस बीच केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्नीथला समेत कई नेताओं ने गोपालकृष्णन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में विजयन ने कहा कि गोपालकृष्णन ने लंबे समय तक मिल्मा और टीडीपी का नेतृत्व किया था।
विज्ञापन
वहीं चेन्नीथला ने अपने शोक संदेश में कहा, 'उनका निधन कांग्रेस पार्टी के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। गोपालकृष्णन ही थे जिन्होंने मिल्मा को राज्य के सहकारी क्षेत्र में सबसे गौरवपूर्ण संस्थानों में से एक बनाया।