फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: अमित शाह बोले- कांग्रेस और JDS वंशवादी पार्टियां, कर्नाटक में पूर्ण बहुमत के लिए लड़ रही भाजपा

Thu, 23 Feb 2023 03:59 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

अमित शाह ने कहा, भाजपा कर्नाटक में पूर्ण बहुमत के लिए लड़ रही है। कर्नाटक के लोग फिर से कमल खिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एक तरफ मोदी जी की भाजपा है और दूसरी तरफ राहुल बाबा (गांधी) की टुकड़े गैंग कांग्रेस।
 
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस और जद (एस) वंशवादी पार्टियां हैं जो लोगों के लिए कुछ भी अच्छा नहीं कर सकती हैं। उन्होंने बुधवार को राज्य के लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा पर भरोसा जताने की अपील की और कहा कि भाजपा ऐसी सरकार देगी कि जो राज्य को भ्रष्टाचार से मुक्त रखेगी और कर्नाटक को पांच साल के भीतर दक्षिण भारत में नंबर एक बना देगी।

विज्ञापन


शाह ने कहा, भाजपा कर्नाटक में पूर्ण बहुमत के लिए लड़ रही है। कर्नाटक के लोग फिर से कमल खिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एक तरफ मोदी जी की भाजपा है और दूसरी तरफ राहुल बाबा (गांधी) के टुकड़े गैंग कांग्रेस।
 

येदियुरप्पा को मौका दो, भ्रष्टाचार मुक्त शासन देंगे: शाह
उन्होंने कहा, येदियुरप्पा को एक मौका दें और हम आपको भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देंगे। कांग्रेस और जद (एस) पारिवारिक पार्टियां हैं। वे कभी भी आम लोगों को लाभ नहीं पहुंचा पाएंगे और गरीबी में रहने वालों के उत्थान के लिए काम नहीं कर पाएंगे।
 

कांग्रेस सरकार ने वापस लिए पीएफआई के खिलाफ दर्ज मामले
भाजपा नेता ने कहा, जद (एस) को दिया गया आपका एक-एक वोट कांग्रेस पार्टी को जाने वाला है। कांग्रेस को दिया गया एक-एक वोट सिद्धारमैया और दिल्ली में बनी उनकी एटीएम सरकार को जाने वाला है। उन्होंने कहा, मोदी सरकार ने पीएफआई को बैन किया है। लेकिन, जब कांग्रेस का शासन था तो पीएफआई के खिलाफ 1,700 मामलों को वापस लिया गया। 
 

शिवकुमार-सिद्धारमैया की लड़ाई से नहीं होगा कर्नाटक का कल्याण
केंद्रीय गृहमंत्री ने आगे कहा, मुख्यमंत्री पद के लिए डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया..दोनों लड़ रहे हैं। इनकी लड़ाई से कर्नाटक का कल्याण नहीं होगा। कर्नाटक का कल्याण करना है तो भाजपा की सरकार ही प्रदेश में बनानी होगी, तभी राज्य का विकास होगा। 
 
विज्ञापन

कश्मीर में किसी ने पत्थर फेंकने की हिम्मत नहीं की: केंद्रीय गृहमंत्री
उन्होंने यह भी कहा, राहुल गांधी ने धारा-370 को खत्म करने पर दावा किया कि इससे खूनखराबा हो सकता है। लेकिन, किसी ने भी पत्थर फेंकने की हिम्मत नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें