फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dalai Lama: केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने दलाई लामा को बताया शांति का दूत, तिब्बती शरणार्थी नीति पर दिया बड़ा बयान

Thu, 23 Feb 2023 03:36 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिजिजू ने दलाई लामा के लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि आध्यात्मिक नेता के विचारों का दुनिया भर में व्यापक रूप से सम्मान किया जाता है और उन्हें स्वीकार किया जाता है।
विज्ञापन
किरेन रिजिजू - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को दलाई लामा को 'शांति का दूत' बताया और कहा कि तिब्बती लोगों के हितों के लिए अहम योगदान देने की आवश्यकता है। तिब्बती बौद्ध नववर्ष के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले बड़े तिब्बती समुदाय तक भी किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

 

दुनियाभर में सबसे ज्यादा सम्मानित व्यक्ति हैं दलाई लामा
उन्होंने कहा, तिब्बती लोग कभी भी जानबूझकर भारत में समस्याएं पैदा नहीं करते हैं। वे बहुत शांतिप्रिय लोग हैं। दलाई लामा शांति के दूत हैं। उन्होंने कहा कि वह दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले और सम्मानित व्यक्ति हैं। चीन ने अतीत में दलाई लामा को 'भिक्षुओं के वस्त्रों में भेड़िया', 'डबल डीलर' और 'अलगाववादी प्रमुख' बताता रहा है, जो कम्युनिस्ट राष्ट्र से क्षेत्र को 'अलग करने की मांग' कर रहे हैं।
 

तिब्बती शरणार्थी नीति की समीक्षा कर सकती है भारत सरकार
रिजिजू ने दलाई लामा के लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि आध्यात्मिक नेता के विचारों का दुनिया भर में व्यापक रूप से सम्मान किया जाता है और उन्हें स्वीकार किया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार तिब्बत से विस्थापित हुए समुदाय के जीवन को आसान बनाने के लिए समय-समय पर तिब्बती शरणार्थी नीति की समीक्षा कर सकती है।
 

तिब्बती समुदाय तक पहुंचायी जाएगी विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं
दिल्ली की तिब्बती बस्ती मजनू का टीला में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, हमें तिब्बती लोगों के हित में पर्याप्त योगदान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा, एक दिन आप गरिमा के साथ एक जगह पर रहेंगे और सम्मानजनक जीवन बिताएंगे। मंत्री ने कहा कि लोगों के लिए भारत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को मानवीय आधार पर भारत में रहने वाले बड़े तिब्बती समुदाय तक भी पहुंचाया जाना चाहिए।
 

अपनी जड़ों को कभी नहीं भूलते तिब्बती समुदाय के लोग
उन्होंने कहा कि तिब्बती लोग भारत के विभिन्न हिस्सों में फैले हुए हैं और वे बहुत मेहनती और सफल हैं। उन्होंने कहा, कई तिब्बती लोग दुनिया के विभिन्न हिस्सों में बस गए और उनमें से कई भारत से चले गए हैं। वे जहां भी रहते हैं वे हमेशा तिब्बती विरासत को ले जाते हैं और अपनी जड़ों को कभी नहीं भूलते हैं। वे हमेशा दलाई लामा को सम्मान देते हैं।
विज्ञापन

'एंट्री प्वाइंट के मुद्दे पर फिर किया जा सकता विचार'
रिजिजू ने कहा कि वह भारत में कई तिब्बती बस्तियों का दौरा करने वाले पहले केंद्रीय मंत्री हैं। उन्होंने कहा, तिब्बती लोगों के लिए नियमों को समय-समय पर फिर से देखने की आवश्यकता है ताकि उनके जीवन की आसानी हो सके। अगर जरूरत पड़ी तो भविष्य में भी ऐसा किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के परामर्श से एंट्री प्वाइंट के मुद्दे पर फिर से विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें