फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Vs Congress: भाजपा के दावों पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पवन खेड़ा ने लोकसभा चुनाव 2024 रद्द करने की मांग की

Wed, 13 Aug 2025 06:28 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

BJP Vs Congress: कांग्रेस और राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर आरोपों पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने जमकर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, 'कल कुछ कांग्रेस के लोग कह रहे थे कि राहुल गांधी और विपक्ष के नेताओं ने बवंडर खड़ा किया। बवंडर नहीं, ब्लंडर है। वहीं अब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भाजपा के आरोपों का जवाब दिया है।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर और पवन खेड़ा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भाजपा नेता अनुराग ठाकुर की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने जिन पांच-छह लोकसभा सीटों का इलेक्ट्रॉनिक वोटर डाटा जारी किया है, उसे जुटाने में कांग्रेस को सिर्फ एक विधानसभा सीट के लिए छह महीने लगे थे। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा नेता को यह पूरा डेटा कहां से मिला।
विज्ञापन


भाजपा-ईसी के बीच 'गहरी समझ' का आरोप
पवन खेड़ा ने दावा किया कि यह साफ सबूत है कि भाजपा नेताओं का चुनाव आयोग (ईसी) से गहरा तालमेल है। उन्होंने कहा, 'जो डाटा उन्होंने जारी किया है, वह एक अपराध का सबूत है। हम मांग करते हैं कि यह सबूत 24 घंटे में हमें सौंपा जाए, ताकि हम जांच आगे बढ़ा सकें।'

यह भी पढ़ें - Defamation Case:'सावरकर पर बयान के कारण जान का खतरा', महात्मा गांधी की हत्या का जिक्र कर राहुल ने दी याचिका
विज्ञापन


वाराणसी की वोटर लिस्ट सार्वजनिक करने की मांग
कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर भाजपा के पास इलेक्ट्रॉनिक वोटर लिस्ट है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट वाराणसी की सूची भी सार्वजनिक की जाए। पवन खेड़ा के अनुसार, इससे यह पता चल सकेगा कि प्रधानमंत्री वास्तव में जीते थे या नहीं।



'2024 चुनाव फर्जी वोटर लिस्ट पर हुए'
पवन खेड़ा ने आगे आरोप लगाया कि पूरे 2024 लोकसभा चुनाव फर्जी वोटर लिस्ट पर कराए गए। उन्होंने कहा, 'हमने तो सिर्फ एक विधानसभा के 50 बूथों की लिस्ट जारी की थी, लेकिन भाजपा ने आज पांच-छह लोकसभा क्षेत्रों का डाटा पेश कर दिया। इससे साबित होता है कि चुनाव फर्जी वोटर लिस्ट पर हुए।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Cash Row: जज वर्मा के पास इस्तीफा देना ही एकमात्र विकल्प, संसद ने हटाया तो नहीं मिलेंगे पेंशन समेत अन्य लाभ

लोकसभा चुनाव रद्द करने की मांग
कांग्रेस नेता ने कहा कि जब भाजपा खुद मान रही है कि फर्जी वोटर मौजूद हैं, तो 2024 लोकसभा चुनाव को अवैध घोषित कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे मिलकर वोटर लिस्ट को पूरी तरह त्रुटिरहित बनाने पर चर्चा करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें