फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने झारखंड के लिए चुनाव समिति का गठन किया

Fri, 16 Nov 2018 07:33 PM IST
भाषा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Congress
विज्ञापन

कांग्रेस ने शुक्रवार को झारखंड के लिए प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार और विधायक दल के नेता आलमगीर खान शामिल हैं।पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने झारखंड प्रदेश चुनाव समिति के गठन को स्वीकृति प्रदान की है ।

विज्ञापन


समिति में कुल 30 नेताओं को जगह दी गई है । राज्य से ताल्लुक रखने वाले सभी पूर्व केंद्रीय मंत्री भी इस समिति के सदस्य होंगे। इस समिति में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार और विधायक दल के नेता आलमगीर खान के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्षों सुखदेव भगत, सरफराज अहमद एवं प्रदीप बालमुचू तथा विधायक दल के पूर्व नेताओं फुरकान अंसारी, राजेंद्र प्रसाद सिंह और मनोज यादव को जगह दी गई है।
विज्ञापन


प्रदेश युवा कांग्रेस, प्रदेश महिला कांग्रेस, प्रदेश एनएसयूआई और प्रदेश सेवा दल के प्रमुखों को भी इस समिति में जगह दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें