फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबरी मस्जिद विध्वंस रोक सकती थी कांग्रेस: दिग्विजय सिंह

Tue, 06 Aug 2019 10:27 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बाबरी मस्जिद विध्वंस (फाइल)
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि बाबरी मस्जिद विध्वंस को रोका जा सकता था लेकिन उनकी पार्टी की सरकार की नाकामी की वजह से ऐसा नहीं हो सका। 
विज्ञापन


दिग्विजय ने कहा कि हालांकि उन्हें अंदर की बात पता नहीं है लेकिन उन्हें बाद में पता चला कि तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव उच्चतम न्यायालय में पेश विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के शपथ हलफनामों पर विश्वास कर बैठे। 

सिंह ने कहा, "तथ्य है हमारी नाकामी और मैं व्यक्तिगत तौर पर इसके लिए दोषी महसूस करता हूं। अगर कांग्रेस पार्टी ने ऐहतियाती कदम उठाए होते और सेना तथा केंद्रीय बलों को स्थान की रक्षा करने दी होती तो वह बाबरी मस्जिद विध्वंस रोक सकती थी।" 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने बताया कि वह उस वक्त भोपाल में थे। वह सोमवार को एक कार्यक्रम के इतर बोल रहे थे।

सिंह ने इस दौरान इस पर भी स्पष्टीकरण दिया कि इस घटना के तत्काल बाद राव कैबिनेट के कद्दावर मंत्री अर्जुन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा क्यों नहीं दिया था।

उन्होंने कहा, "मैंने अर्जुन सिंह से बात की थी... वह विध्वंस के अगले दिन इस्तीफा देना चाहते थे लेकिन दोपहर में उन्होंने संभवत: सोचा कि उन्हें प्रधानमंत्री के साथ खड़ा होना चाहिए।" 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें