फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: केरल पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, राहुल समेत अन्य नेताओं का हुआ जोरदार स्वागत

Sun, 11 Sep 2022 08:50 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष और सांसद के सुधाकरन, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) वी डी सतीसन और एआईसीसी महासचिव तारिक अनवर व अन्य नेताओं ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु से होते हुए कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा केरल पहुंच चुकी है। रविवार को केरल के परसाला इलाके में इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इसी के साथ यात्रा के 19 दिवसीय केरल चरण की शुरुआत भी हो गई। यह यात्रा अगले 19 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों से होते हुए 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी। 

विज्ञापन


केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष और सांसद के सुधाकरन, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) वी डी सतीसन और एआईसीसी महासचिव तारिक अनवर व अन्य नेताओं ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान राहुल के साथ कई बड़े कांग्रेस नेता मौजूद रहे। इनमें केसी वेणुगोपाल और शशि थरूर के अलावा केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी और पूर्व एलओपी रमेश चेन्नीथला भी शामिल थे।

19 दिनों में 450 किमी की करेंगे यात्रा 
जानकारी के मुताबिक, केरल में प्रवेश करने के बाद राहुल गांधी 19 दिनों की अवधि में 450 किमी की यात्रा करके मलप्पुरम के नीलांबुर तक जाएंगे। यह यात्रा 14 सितंबर को कोल्लम जिले में प्रवेश करेगी। इसके बाद 17 सितंबर को अलाप्पुझा पहुंचेगी और 21-22 सितंबर को एर्नाकुलम जिले से होते हुए 23 सितंबर को त्रिशूर पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा के अन्य पड़ाव होंगे। 
विज्ञापन




3570 किलोमीटर की तय होगी दूरी
कन्याकुमारी से कश्मीर तक की इस यात्रा में कांग्रेस नेता 3570 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। पार्टी ने राहुल समेत 119 नेताओं को "भारत यात्री" नाम दिया है जो कन्याकुमारी से पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे। 19 सितंबर को प्रियंका गांधी के भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की संभावना है। 

महंगाई पर सरकार को कांग्रेस ने घेरा
कांग्रेस ने महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर फिर निशाना साधा। पार्टी प्रवक्ता प्रो गौरव वल्लभ ने कहा कि रियल जीडीपी बढ़ नहीं रही और दूसरी जीडीपी यानी गैस-डीजल-पेट्रोल की कीमतें कम नहीं हो रही हैं। वल्लभ ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतें हमारे देश में निर्धारित होती हैं चुनावी तारीख से। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उनकी कीमतों से कोई फर्क नहीं पड़ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें