कांग्रेस ने त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पर्यवेक्षकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वासनिक के नाम को मंजूरी दी।
कांग्रेस ने मुकुल वासनिक को त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सोमवार को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वासनिक के नाम को मंजूरी दी। इसके साथ ही मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए सांसद बेनी बेहनन और पूर्व सांसद जेडी सीलम को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए सांसद फ्रांसिस्को सारदिन्हा और सांसद के. जयकुमार को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली और सांसद अब्दुल खलिक को पर्यवेक्षक बनाया गया है। पूर्वोत्तर के इन तीनों प्रदेशों में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होने हैं।