फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में किया बदलाव, सेल्वापेरुन्थागई बने पीसीसी प्रमुख

Sat, 17 Feb 2024 09:32 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तमिलनाडु विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु में पार्टी संगठन में बदलाव किया है। पार्टी ने के. सेल्वापेरुन्थागई को तमिलनाडु प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह एस अलागिरी की जगह लेंगे। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तमिलनाडु में पार्टी विधायक दल का नेता नियुक्त किया है। ये नई नियुक्तियां आगामी लोकसभा चुनाव से पहले हुई हैं।

विज्ञापन

 


मोदी सरकार देश को तानाशाही की ओर ले जा रही: खरगे
इधर, कर्नाटक के मंगलूरू में शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार देश को तानाशाही की ओर ले जा रही है और इसलिए इसे केंद्र की सत्ता में वापस नहीं लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बेरोजगार युवाओं के लिए अधिक नौकरियां पैदा करने और सभी नागरिकों के बैंक खातों में 15 लाख रुपये जमा करने के अपने वादे का सम्मान नहीं किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के राज्य स्तरीय सम्मेलन में खरगे ने कहा कि मोदी तानाशाह बनना चाहते हैं और कानून प्रवर्तन एजेंसियों व मीडिया समेत पूरे शासन को नियंत्रित करना चाहते हैं। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, कांग्रेस को कर्नाटक में कम से कम 20 सीटें जीतने का भरोसा है। हमने कर्नाटक में अपने चुनाव घोषणापत्र की सभी गारंटी पूरी की, लेकिन मोदी अपनी बात से मुकर गए। मोदी हमेशा व्यक्तिगत गारंटी पर जोर देते रहे हैं, जबकि कांग्रेस सामूहिक रूप से अपने वादों को पार्टी की गारंटी के रूप में पेश करती है। अपनी व्यक्तिगत छवि को बढ़ावा देने वाले मोदी के विपरीत, कांग्रेस पार्टी की सामूहिक प्रतिबद्धता पर जोर देती है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि कांग्रेस राज्य में लोकसभा चुनाव में न्यूनतम 20 सीटें पाने की स्थिति में है। बीते दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया है। इसलिए जनता को उन पर अब भरोसा नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें