फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: युवक ने आठ बार वोट डालने का किया दावा, कांग्रेस ने वीडियो साझा कर लिखा- चुनाव आयोग, अब तो जागिए

Sun, 19 May 2024 09:41 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया और कैप्शन में लिखा कि 'अगर चुनाव आयोग को लगे कि ये गलत हुआ है तो वो कुछ कार्रवाई जरूर करे, नहीं तो...। 
विज्ञापन
वीडियो से ली गई तस्वीर - फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर/एक्स/अखिलेश यादव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में एक युवक कई बार वोट डालता दिख रहा है। इसे लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि 'चुनाव आयोग जी, देख रहे हैं...एक लड़का 8-8 बार वोट कर रहा है। अब तो जागिए।' वीडियो देखने से पता चलता है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश की फर्रुखाबाद लोकसभा सीट का हो सकता है क्योंकि ईवीएम में भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत और सपा प्रत्याशी नवल किशोर शाक्य का नाम दिख रहा है। 
विज्ञापन

 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया और कैप्शन में लिखा कि 'अगर चुनाव आयोग को लगे कि ये गलत हुआ है तो वो कुछ कार्रवाई जरूर करे, नहीं तो...। भाजपा की बूथ कमेटी दरअसल लूट कमेटी है।' सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब साझा की जा रही है। उत्तर प्रदेश के सीईओ के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से कांग्रेस द्वारा साझा किए गए वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा गया है कि 'इस वीडियो का संज्ञान ले लिया गया है। संबंधित जिले के चुनाव अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वह इस मामले में जरूरी कार्रवाई करें।' यह एक वायरल वीडियो है और अमर उजाला इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें