फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की उपलब्धियों को खारिज करते हुए कांग्रेस ने पूछे सवाल

Sat, 28 May 2016 08:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • कृषि संकट के बीच सरकार जश्न क्यों मना रही है : सिब्बल
  • भाजपा सरकार ने किसानों की समस्याओं की उपेक्षा की है
विज्ञापन
पी चिदंबरम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रगति की थम गई चाल, दो साल देश का बुरा हाल शीर्षक से कांग्रेस ने 59 पृष्ठ की एक बुकलेट जारी की है। इसमें पार्टी ने मोदी सरकार की दो साल की उपलब्धियों को खारिज करते हुए कहा है कि सरकार के लिए बहुत खुश होने जैसा कुछ नहीं है।
विज्ञापन


इस बुकलेट में पार्टी ने केंद्र सरकार की अर्थनीति, रोजगार, कीमत वृद्धि और विदेश नीति की समीक्षा की है। साथ ही कांग्रेस ने सरकार ने विभिन्न मुद्दों पर 11 सवाल पूछे हैं।

वहीं कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने पूछा है कि देश में किसान और कृषि का बुरा हाल है ऐसे में मोदी सरकार दो साल के कार्यकाल पूरे करने पर जश्न क्यों मना रही है? यहां शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में सिब्बल ने कहा कि मोदी ने 2014 के संसदीय चुनाव के दौरान किसानों से किए वादे को पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि 2015 के दौरान कृषि संकट के कारण महाराष्ट्र में 3228 किसानों ने आत्महत्या की। भाजपा सरकार ने किसानों की समस्याओं की उपेक्षा की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें