फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azaadi ka Amrit Mahotsav: पंडित नेहरू की तस्वीर हटाने का आरोप, कांग्रेस नेताओं का आईसीएचआर पर निशाना

Sat, 28 Aug 2021 04:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर इस साल मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव समारोह से प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटाने का आरोप लगाया गया है। कांग्रेस नेताओं ने इसे लेकर आईसीएचआर पर निशाना साधा है। 
 
विज्ञापन
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेताओं ने 'आजादी के अमृत महोत्सव' समारोहों के दौरान पं. जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर हटाने को लेकर भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद (ICHR) पर निशाना साधा है। देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर यह महोत्सव मनाया जा रहा है। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने आईसीएचआर की वेबसाइट का स्क्रीनशॉट साझा किया है, जिसमें महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, बीआर आंबेडकर, सरदार वल्लभ भाई पटेल, राजेंद्र प्रसाद, मदन मोहन मालवीय, वीर सावरकर के फोटो हैं, लेकिन पंडित नेहरू का फोटो गायब है। 

इस बारे में आईसीएचआर की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसे जुल्म करार दिया वहीं कांग्रेस प्रवक्ता गौरव गोगोई ने कहा कि कोई भी देश आजादी के आंदोलन पर बनी वेबसाइट से पहले प्रधानमंत्री का फोटो नहीं हटाता है। यह भद्दा और अनुचित है। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा, आईसीएचआर ने पंड़ित नेहरू का चित्र हटाकर खुद को बदनाम कर लिया। गोगोई ने ट्वीट कर कहा कि नेहरू व अबुल कलाम आजाद का फोटो हटाना अन्याय है। देश कभी नहीं भूलेगा कि आजादी के आंदोलन से आरएसएस दूर रहा था। 

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सवाल किया कि क्या पं. नेहरू का फोटो हटाने से किसी का कद बढ़ जाएगा? यदि किसी का कद बढ़ता है तो हम नेहरू का फोटो हटा देंगे। एक बौना हमेशा बौना बना रहेगा। 

आजादी का अमृत महोत्सव की तस्वीर साझा करते हुए थरूर ने कहा कि यह न केवल ओछापन है, बल्कि इतिहास को नजरंदाज करना है। आजादी के आंदोलन की प्रमुख आवाज को दबाना है। एक और मौके पर आईसीएचआर ऐसा कर चुकी है। यह उसकी आदत हो गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें