फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB: कांग्रेस ने सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई, राहुल गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप

Mon, 29 Jan 2024 05:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, कोलकाता

सार

पुलिस शिकायत उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी। इससे पहले कई टीएमसी नेताओं ने भी वीडियो क्लिप साझा की और अधिकारी की टिप्पणियों की निंदा की।
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : twitter.com/SuvenduWB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल कांग्रेस इकाई ने सोमवार को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कथित अपमानजनक टिप्पणी का आरोप है। 

विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद बवाल
दरअसल, हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में अधिकारी ने सोमवार सुबह पश्चिम बंगाल से बिहार में प्रवेश करने वाली कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर चर्चा करते हुए कथित तौर पर राहुल गांधी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की। हालांकि, वीडियो क्लिप की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हो पाई है।

अधिकारी से बिना शर्त माफी की मांग
राज्य कांग्रेस नेता सुवंकर सरकार ने बताया कि हमने हमारे नेता राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। यह व्यवहार अस्वीकार्य और अपमानजनक है। हमने पुलिस से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। कांग्रेस ने अधिकारी से बिना शर्त माफी की मांग भी की है। 
विज्ञापन


सिलीगुड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत
पुलिस शिकायत उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी। इससे पहले कई टीएमसी नेताओं ने भी वीडियो क्लिप साझा की और अधिकारी की टिप्पणियों की निंदा की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने की प्रथा बंद होनी चाहिए।

टीएमसी ने कसा तंज
टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि हम राहुल गांधी के खिलाफ सुवेंदु अधिकारी की टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हैं। यह भाजपा की संस्कृति और मानसिकता को दर्शाता है। किसी के राजनीतिक रुख के बावजूद असहमति के लिए यह स्वीकार्य तरीका या भाषा नहीं है। बंगाल कांग्रेस के नेता तो टीएमसी का विरोध करने में व्यस्त हैं। उन्हें भाजपा नेता की टिप्पणियों पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें