आरोप है कि गूगल एप डवलपर्स पर पेड-एप व इन-एप पर्चेस (पैसा चुकाकर उपयोग किए जाने वाले एप व उपयोग के दौरान किए जाने वाले खर्च) को प्ले स्टोर के पेमेंट सिस्टम से करवाने का दबाव डाल रहा है।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने कर्नाटक हाईकोर्ट को बताया कि गूगल द्वारा भारत में प्ले स्टोर के जरिए कायम एकाधिकार के दुरुपयोग की जांच 60 दिन में पूरी हो जाएगी। जांच शाखा के महानिदेशक इसे समय पर पूरा करवा रहे हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि गूगल एप डवलपर्स पर पेड-एप व इन-एप पर्चेस (पैसा चुकाकर उपयोग किए जाने वाले एप व उपयोग के दौरान किए जाने वाले खर्च) को प्ले स्टोर के पेमेंट सिस्टम से करवाने का दबाव डाल रहा है।
सुनवाई में आयोग के वकील सॉलिसिटर जनरल एन वेंकटरमन ने कहा कि अगर गूगल जांच में सहयोग करता है तो महानिदेशक को इसे पूरा करने में 60 दिन लगेंगे। वहीं गूगल ने इससे पहले आयोग द्वारा जांच के दौरान पूछे सवालों का जवाब देने के लिए और समय मांगा था।
विज्ञापन
गूगल ने बताया था कि जो प्ले स्टोर से एप डवलपर्स अपने पेड-एप या एप के जरिए डिजिटल कंटेंट यूजर्स को बेच रहे हैं, उन्हें गूगल के ही प्ले-बिलिंग सिस्टम के जरिए यूजर्स से भुगतान लेना होगा। इसके लिए 30 सितंबर 2021 डेडलाइन रखी गई। डवलपर्स का आरोप है कि गूगल कमीशन के लिए ऐसी व्यवस्था ला रहा है।