फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Accident Compensation: ट्रेन हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान, रेलवे ने दी जानकारी

Thu, 13 Jan 2022 07:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Guwahati-Bikaner Express Train accident: पश्चिम बंगाल में गुरुवार को गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई। इसके कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना में पांच लोगों की मौत हुई है और करीब 45 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे - फोटो : twitter@RailMinIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के दोमोहानी में गुरुवार को गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि घटना में कम से कम पांच लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 45 से ज्यादा घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


इस बीच रेलवे ने हादसे का शिकार हुए लोगों के लिए मुआवजे का एलान भी कर दिया है। भारतीय रेलवे के मुताबिक, मृतकों को पांच लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को 25 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।



रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मैंने पीएम मोदी से बात की है और उन्हें बचाव कार्यों से अवगत कराया है। मैं व्यक्तिगत रूप से त्वरित बचाव कार्यों के लिए स्थिति की निगरानी कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि यह  दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना है। मौके पर बचाव टीम के साथ आला अधिकारी भी मौजूद हैं। भारतीय रेलवे ने राहत राशी की घोषणा की है। मैं कल सुबह मौके पर जाकर जायजा लूंगा। दुर्घटना की गहराई से और हर पहलू पर जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी किए गए कुछ हेल्पलाइन नंबर
1. पटना जंक्शन - 9341506016
2. पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.- 7388898100
3. दानापुर- 7759070004
4. सोनपुर- 9771429999

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें