फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के खंभात में दो समुदायों के बीच संघर्ष, 13 लोग घायल, 25 घर-दुकानें जलाईं

Mon, 24 Feb 2020 05:18 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा

सार

दोनों समुदायों के बीच पिछले एक महीने में सांप्रदायिक संघर्ष की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 24 जनवरी को दोनों समुदायों में दंगा भड़का था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
खंभात तालुका में हिंसा के दौरान जलाई गई दुकान - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के आनंद जिले के खंभात तालुका में रविवार को दो समुदायों के बीच अचानक दंगा भड़क जाने के कारण 13 लोग घायल हो गए। दोनों समुदायों की उत्तेजित भीड़ ने एक-दूसरे के कम से कम 25 घरों-दुकानों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया। यहां दोनों समुदायों के बीच पिछले एक महीने में सांप्रदायिक संघर्ष की यह दूसरी घटना है। 

विज्ञापन


इससे पहले 24 जनवरी को दोनों समुदायों में दंगा भड़का था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। आनंद जिले के कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक दिव्य मिश्रा के मुताबिक, रविवार को अकबरपुरा एरिया में दोनों समुदायों के बीच 24 जनवरी के दंगे को लेकर मौखिक बहस शुरू हो गई, जो आपस में मारपीट और पथराव में बदल गई। 

पुलिस ने बताया कि दंगा भड़कने के पीछे के असली कारण की फिलहाल जांच की जा रही है। फिलहाल स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है और 46 लोगों को हिरासत में लिया गया है। करीब 100 पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें