फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना टैग के फास्टैग लेन में घुसने वाले वाहनों से अब तक वसूले गए 20 करोड़ रुपये: ट्राई

Mon, 24 Feb 2020 05:13 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
TRAI - फोटो : Social media
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (ट्राई) ने रविवार को कहा कि उसने टोल प्लाजा पर फास्टैग वाले लेन में घुसने वाले बिना टैग के 18 लाख वाहनों से 20 करोड़ रुपये वसूल किए हैं।

विज्ञापन


सड़क परिवहन मंत्रालय ने पिछले साल दिसंबर में इलेक्ट्रॉनिक टोल वसूली के लिए फास्टैग की शुरुआत की थी। मंत्रालय ने तब कहा था कि यदि कोई वाहन बिना टैग के समर्पित लेन में घुसता है तो उससे दो गुना टोल वसूल किया जायेगा।

प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि फास्टैग लेन में बिना टैग के घुसने वाले वाहनों से दो गुना टोल वसूला जा रहा है। उसने कहा, अभी तक देश भर में 18 लाख वाहनों ने बिना टैग के फास्टैग लेन में घुसने की कोशिश की है और इनसे 20 करोड़ रुपये वसूले गये हैं। अभी तक देशभर में 1.55 करोड़ से अधिक फास्टैग जारी किये जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें