फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Potato Prices: आम आदमी को मिलेगी राहत, अब दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में आलू के रेट में आएगी गिरावट!

डिजिटल ब्यूरो। Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 21 Aug 2024 03:51 PM IST

सार

बीते कई सप्ताह से राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में आलू की कीमत 50 रुपये से 60 रुपये प्रति किलो के आसपास चल रही है। दिल्ली, हरियाणा को आलू की सप्लाई करने वाले राज्य यूपी और हिमाचल में जनवरी-फरवरी में बेमौसम बारिश के चलते आलू फसल पर प्रभाव देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंहगे आलू की मार से जनता को बचाएगी ममता सरकार - फोटो : Amar Ujala


दरअसल, बीते कई सप्ताह से राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में आलू की कीमत 50 रुपये से 60 रुपये प्रति किलो के आसपास चल रही है। दिल्ली, हरियाणा को आलू की सप्लाई करने वाले राज्य यूपी और हिमाचल में जनवरी-फरवरी में बेमौसम बारिश के चलते आलू फसल पर प्रभाव देखने को मिला है। इससे अधिकांश फसलें बर्बाद हो गई हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को दूसरे राज्यों को एक सप्ताह में 2 लाख टन तक आलू निर्यात करने की अनुमति दे दी है। जून में आलू की कीमतों में उछाल के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने दूसरे राज्यों को आलू निर्यात पर रोक लगा दी थी। इस निर्णय से नाराज आलू व्यापारियों ने विरोध स्वरूप कुछ दिनों तक हड़ताल भी की थी।


बंगाल सरकार के कृषि विपणन मंत्री बेचाराम मन्ना कहना है कि मुख्यमंत्री ने बुधवार को पड़ोसी राज्यों को निर्यात शुरू करने पर सहमति जताई है, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि आलू की कीमत मौजूदा स्तर से ऊपर नहीं बढ़नी चाहिए। उत्तर बंगाल से एक लाख मीट्रिक टन और दक्षिण बंगाल से एक लाख मीट्रिक टन आलू निर्यात किया जा सकता है। हालांकि, जिन राज्यों को आलू की जरूरत है उन्हें मांग उठानी होगी। लेकिन एक सप्ताह के बाद राज्य में निर्यात से आलू मूल्य पर पड़ने वाले प्रभाव की समीक्षा भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next