सेना के अनुसार, यात्रा के दौरान जनरल पांडे कोरियाई सेना प्रमुख जनरल पार्क एन-सु के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसी के साथ वे दक्षिण कोरिया के सशस्त्र बलों के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल किम सेउंग-क्यूम के साथ भी बैठक करेंगे।
थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे दक्षिण कोरिया की आधिकारिक यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। एडीजीपीआई के अनुसार, यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों की समझ को मजबूत करना है। इस दौरान सामान्य हितों के तमाम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। एडीजीपीआई का कहना है कि बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और अधिक मजबूत करना है।
विज्ञापन
इन अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
सेना के अनुसार, यात्रा के दौरान जनरल पांडे कोरियाई सेना प्रमुख जनरल पार्क एन-सु के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसी के साथ वे दक्षिण कोरिया के सशस्त्र बलों के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल किम सेउंग-क्यूम के साथ भी बैठक करेंगे। बैठकों और चर्चाओं का उद्देश्य क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देना है। इसके अलावा, वे दक्षिण कोरिया के सैन्य प्रतिष्ठानों का भी दौरा करेंगे।
इन प्रतिष्ठानों का करेंगे दौरा
जनरल मनोज पांडे कोरिया के राष्ट्रीय कब्रिस्तान और युद्ध स्मारक भी जाएंगे। यहां वे शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। कोरियाई युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भारतीय सैनिकों के सम्मान में बने युद्ध स्मारक का दौरा भी पूर्व नियोजित है। सीओएएस कोरिया के रक्षा अधिग्रहण कार्यक्रम प्रशासन (डीएपीए), कोरियन आर्मी सेंटर फॉर फ्यूचर एंड इनोवेशन (केएआरसीएफआई) और डेजॉन में रक्षा विकास एजेंसी का भी दौरा करेंगे। वे ड्रोन कॉम्बैट यूनिट का भी दौरा करेंगे।