बतौर सीएम रमन सिंह ने अपने कार्यकाल के एक हजार 230 दिन पूरे कर लिए हैं। इस तरह उन्होंने पार्टी में नरेंद्र मोदी का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो पीएम मोदी ने गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए बनाया था। वहीं पार्टी नेता रमन सिंह को बधाई देने से बचते दिखे।
रमन सिंह ने 7 दिसंबर, 2003 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 2008 और 2013 के विधानसभा चुनावों में पार्टी ने उनके नेतृत्व में जीत हासिल की और उन्हें सीएम पद पर बरकार रखा।
सोमवार को रमन सिंह ने मुख्यमंत्री के तौर पर 1230 दिन पूरे किए। इससे पहले बीजेपी का कोई भी मुख्यमंत्री इतने समय इस पद पर नहीं रहा।