सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद तमिलनाडु में तेजी के साथ राजनीति बदली। इस फैसले के दो घंटे के भीतर ही पार्टी के वर्तमान मुख्यमंत्री को पार्टी से निकाल दिया गया।
आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शशिकला को जेल जाने का आदेश सुना दिया। फैसले के समय शशिकला रिजार्ट पर अपने विधायकों के साथ बैठक कर रही थीं। शशिकला ने फैसला आने के पहले ही अपना प्लान बी तैयार कर लिया था।
फैसले के तुरंत बाद उन्होंने विधायकों के साथ बैठक की। बैठक के बाद पनीर सेल्वम को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी हटा दिया गया। विधायकों ने के पलानीसामी को विधायक दल का नया नेता चुना है।
इस फैसले के बाद ऐसा माना जा रहा है कि पलानी सामी जल्द ही राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। इधर पनीर सेल्वम ने कहा कि बिना किसी पार्टी के समर्थन के बिना भी हमारी सरकार चलती रहेगी।
मीडिया की खबरों के अनुसार शशिकला ने जयललिता के भतीजे दीपक जयकुमार को विधायक दल बनने का ऑफर दिया था, जिसे दीपक ने ठुकरा दिया। विधायकों की इस बैठक के बीच ही पुलिस शशिकला को गिरफ्तार करने भी पहुंच गई। कोर्ट ने फैसले के बाद ही शशिकला को गिरफ्तार करने के आदेश दे दिए थे।