फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के बाद भी SC ने जयललिता पर की टिप्पणी, जानें आदेश में क्या कहा

Tue, 14 Feb 2017 09:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जयललिता - फोटो : getty images
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति मामले में दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता, एआईएडीएमके महासचिव शशिकला और उनके दो रिश्तेदारों को ठोषी ठहराया है। इसके साथ ही शशिकला और उनके दोनों रिश्तेदारों को चार कैद की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन


जयललिता की मृत्यु होने की वजह से कोर्ट ने उनपर कोई फैसला नहीं सुनाया, लेकिन सख्त टिप्पणियां की। अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जयललिता और शशिकला साजिश में शामिल हुईं। पब्लिक सर्वेंट होते हुए भी जयललिता ने आय के ज्ञात स्त्रोंतों से ज्यादा संपत्ति हासिल की। इसे शशिकला ने दूसरे लोगों को बांट दिया। कोर्ट ने कहा कि जयललिता के अकाउंट से शशिकला के अकाउंट में राशि का ट्रांफर यह साबित करता है कि इसमें सभी आरोपियों की सामूहिक भूमिका थी। 




 
विज्ञापन

20 साल पुराना है मामला

शशिकला
कोर्ट ने शशिकला पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह अपने रिश्तेदारों के साथ गलत तरीके से जुटाए गए जयललिता के धन को संपत्तियों की खरीददारी में इस्तेमाल की। इसके साथ ही सभी आरोपियोंं ने विक्रेताओं पर दबाव बनाकर बाजार मूल्य से कम दाम  पर संपत्तियों को खरीदा।

कोर्ट ने कहा कि शशिकला और उनके रिश्तेदार पोस गार्डेन में किसी परोपकार की भावना के तहत नहीं ठहरे थे। इसके पीछे जयललिता की संपत्ति पर नियंत्रण करने की साजिश ही थी। बताते चलें कि आय से अधिक संपत्ति का यह मामला साल 1990 से 96 के बीच का है। जयललिता, शशिकला और दो रिश्तेदारों पर आरोप है कि इस दौरान उन्होंने 66 करोड़ रुपए की आय से अधिक संपत्ति जुटाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें