फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: '2024 में भी खेला होबे', ममता बनर्जी बोलीं- अब पूरे देश में हारेगी भाजपा

Thu, 16 Dec 2021 09:05 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

19 दिसंबर को फूलबगान इलाके में कोलकाता नगर निगम चुनाव (केएमसी) के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि अगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा को देश भर में हारते हुए देखना चाहती हूं। यहां फिर से खेला होबे । 
 
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने कहा कि 2024 में खेला होबे, अगामी लोकसभा चुनाव में पूरे भारत में भाजपा की हार निश्चित है। बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए ममता ने दावा किया कि भगवा पार्टी को लोकसभा चुनाव में उसी तरह हार का सामना करना पड़ेगा जैसा कि बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिली। 

विज्ञापन


ममता बनर्जी ने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान, राज्य में भाजपा द्वारा चलाए गए अभियान को देखकर बंगाल की जनता सहम गई थी। जिसका परिणाम हुआ कि राज्य में हरा का मुंह देखना पड़ा। बंगाल सामजिक सद्भाव का हमेशा से अगुवा रहा है। बंगाल जो आज सोचता है, भारत वो कल सोचता है। हम 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को विधानसभा चुनावों की तरह हरा देंगे। 

रोजगार पैदा करना मुख्य मकसद- ममता बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने ये बात 19 दिसंबर को फूलबगान इलाके में कोलकाता नगर निगम चुनाव (केएमसी) के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए, बनर्जी ने कहा कि राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने के बाद उनका एकमात्र उद्देश्य उद्योग लाना और रोजगार पैदा करना है।
विज्ञापन


ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर अपना विस्तार करने की कोशिश कर रही है। गोवा के अलावा, पार्टी त्रिपुरा में प्रचार प्रसार कर रही है। यहां हाल ही में हुए नगर पालिका चुनावों में भाजपा के साथ एक कड़वी लड़ाई में लगी हुई है। मंगलवार को दो दिवसीय गोवा यात्रा से लौटने के बाद ममता बनर्जी का यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें