फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: बाल-बाल बचे CM चंद्रशेखर राव, उड़ान के दौरान आई हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी; पढ़ें आज की अहम खबरें

Mon, 06 Nov 2023 04:07 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

चुनावी सभा की यात्रा के दौरान सीएम मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। पायलट की सूझबूझ ने बड़े हादसे को टाल दिया। तकनीकी खराबी सामने आते ही हेलीकॉप्टर को तुरंत सीएम के फॉर्म हाउस में उतार दिया। 
विज्ञापन
के चंद्रशेखर राव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में जीत के लिए सभी दल जोर आजमाइश कर रही है। तमाम दलों के स्टार प्रचारक लगातार प्रदेशभर में रैलियां और प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच सूबे के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव भी लगातार प्रचार प्रसार कर रहे हैं। जनसभा के लिए निकले मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई।

विज्ञापन


इस दौरान पायलट ने बड़ी सूझबूझ से बड़े हादसे को टाल दिया। तकनीकी खराबी सामने आते ही पायलट ने तुरंत हेलीकॉप्टर को सीएम केसीआर के फार्महाउस पर सुरक्षित उतार दिया। यह घटना तब हुई जब वह देवराकाद्र में एक सार्वजनिक बैठक में भाग लेने के लिए यात्रा पर निकले थे। इस घटना की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई।

बता दें तेलंगाना में 30 नवंबर को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होगा। जिसके नतीजे तीन दिसंबर को सामने आएंगे। सभी दल जीत का दावा कर रही है। चुनावी सभाओं में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तेज हो गई है। सभी दल अपनी जीत को लेकर लगातार प्रदेश में प्रचार प्रसार कर रहे हैं। भाजपा, कांग्रेस, बीआरएस के तमाम स्टार प्रचारक जीत का दावा कर रहे हैं। 

विज्ञापन

एनआईए ने दाखिल की चार्जशीट
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जासूसी संबंधी गतिविधियों को अंजाम देने के मकसद से आरोपी मनमोहन सुरेंद्र पांडा और अन्य पाकिस्तानी खुफिया संचालकों द्वारा रची गई आपराधिक साजिश से जुड़े मामले में एक पूरक आरोप पत्र दायर किया है। चार्जशीट आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम की एनआईए की विशेष अदालत में दाखिल की गई है।

तेलंगाना: गैस पाइपलाइन रिसाव के कारण दो घायल
हैदराबाद के कोमपल्ली-सुचित्रा जंक्शन पर गैस पाइपलाइन रिसाव के कारण आग लगने से दो लोग घायल हो गए। घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।

ओडिशा: सड़क किनारे मृत मिली 24 वर्षीय गर्भवती महिला
ओडिशा के भद्रक जिले में सोमवार को सड़क किनारे 24 वर्षीय गर्भवती महिला का शव मिला। घटना भंडारीपोखरी थाना क्षेत्र के नपंगा गांव के पास हुई। महिला के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या उसके पति और उसके परिवार ने की है। पुलिस ने कहा कि जांच चल रही है।

गुजरात: दर्जी ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताया, गिरफ्तार
गुजरात के सूरत में खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर रौब झाड़ने के आरोपी 26 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। वह 10वीं कक्षा तक पढ़ा है और दर्जी के रूप में एक कंपनी में काम करता है। पुलिस उपायुक्त भगीरथ गढ़वी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, बिहार का मूल निवासी मोहम्मद सरमज आलम लोगों को प्रभावित करने के लिए पुलिस की वर्दी में सार्वजनिक स्थानों पर घूमता था। आलम ने अपराधिक घटनाओं पर आधारित टीवी धारावाहिकों से प्रेरित होकर ऐसा करने का दावा किया है।

तमिलनाडु: मंत्री सेंथिल बालाजी की हिरासत  22 नवंबर तक बढ़ाई गई
तमिलनाडु में चेन्नई की एक सत्र अदालत ने सोमवार को तमिलनाडु के मंत्री वी सेंथिल बालाजी की हिरासत 22 नवंबर तक बढ़ा दी। प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया था।  प्रधान सत्र न्यायाधीश एस अल्ली, जिनके समक्ष बालाजी को पुझल केंद्रीय कारागार से वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया था, ने उनकी न्यायिक हिरासत 22 नवंबर तक बढ़ा दी।
विज्ञापन

मुंबई की पूर्व मेयर को ईडी का समन
कोविड बॉडी बैग घोटाला मामले में ED ने मुंबई की पूर्व मेयर और उद्धव ठाकरे गुट की नेता किशोरी पेडनेकर को 8 नवंबर के लिए तलब किया है। प्रवर्तन निदेशालय ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें