फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: सीएम बोम्मई ने कहा- मंत्रिमंडल का बुधवार तक हो सकता है विस्तार

Tue, 03 Aug 2021 05:22 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • बोम्मई मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के लिए रविवार रात नई दिल्ली पहुंचे 
  • कितने उपमुख्यमंत्री बनाए जाएं, यह भी बैठक में तय होगा
विज्ञापन
CM Basavaraj Bommai - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार तक हो सकता है। उन्होंने कहा, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उनकी सोमवार शाम को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक में व्यापक चर्चा होनी है।

विज्ञापन


विस्तार एक बार में किया जाए या कई चरणों में चर्चा में यह भी शामिल होगा। बोम्मई मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के लिए रविवार रात नई दिल्ली पहुंचे हैं।



केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के लिए संसद रवाना होने से पहले संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, नामों की सूची को आज या कल तक अगर अंतिम रूप दे दिया जाता है तो बुधवार तक मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।
विज्ञापन


पिछली टीम को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल को संतुलित रखा जाएगा। नाम तय करते समय क्षेत्रीय और सामाजिक प्रतिनिधित्व के संतुलन पर भी ध्यान होगा। कितने उपमुख्यमंत्री बनाए जाएं, यह भी बैठक में तय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें