फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन टैपिंग मामला: तीसरी बार भी दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की पूछताछ में शामिल नहीं हुए सीएम गहलोत के ओएसडी 

Sat, 13 Nov 2021 03:54 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

टेलीफोन टैपिंग मामले में दिल्ली अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि ओएसडी को शुक्रवार सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए रोहिणी स्थित अपराध शाखा के कार्यालय में बुलाया गया था। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस के नोटिस के बाद लोकेश शर्मा ने दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई के लिए याचिका दायर की है।
विज्ञापन
delhi police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीफोन टैपिंग मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा शुक्रवार को भी दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की पूछताछ में शामिल नहीं हुए। ये तीसरी बार है जब वह दिल्ली पुलिस की पूछताछ में शामिल नहीं हुए हैं। लोकेश शर्मा ने दिल्ली पुलिस को भेजे जवाब में कहा है कि वह पिता की बीमारी के चलते सात दिन तक जयपुर से बाहर नहीं जा सकते।

विज्ञापन


टेलीफोन टैपिंग मामले में दिल्ली अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि ओएसडी को शुक्रवार सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए रोहिणी स्थित अपराध शाखा के कार्यालय में बुलाया गया था। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस के नोटिस के बाद लोकेश शर्मा ने दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई के लिए याचिका दायर की है। दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक बरकरार रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें