फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलवायु परिवर्तन: भारत-अमेरिका ने 'स्वच्छ ऊर्जा एजेंडा-2030' के लिए कसी कमर, दोनों देशों के पर्यावरण मंत्रियों के बीच संवाद 

Mon, 13 Sep 2021 09:56 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत-अमेरिका के बीच 'स्वच्छ ऊर्जा एजेंडा 2030'  के तहत संवाद की दिल्ली में सोमवार को शुरुआत हुई। भारत की ओर से इसमें पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव व अमेरिका की ओर से राष्ट्रपति बाइडन के विशेष दूत जॉन एफ केरी शरीक हुए। 
 
विज्ञापन
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव (फाइल फोटो) - फोटो : Rajya Sabha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलवायु परिवर्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। इससे निपटने के लिए भारत व अमेरिका ने 'स्वच्छ ऊर्जा एजेंडा-2030' बनाया है। इसके तहत जलवायु कार्रवाई एवं वित्तीय संग्रहण संवाद (सीएएफएमडी) की दिल्ली में शुरुआत हुई। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसे संबोधित करते हुए कहा कि भारत जलवायु परिवर्तन से निपटने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहा है। संवाद में अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत जान एफ केरी हिस्सा ले रहे हैं। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री यादव ने इस संवाद में शिरकत करते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के बीच इस साझेदारी से पर्यावरण का नुकसान रोकने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी। इस भागीदारी के तहत आज से शुरू हुआ यह संवाद दोनों देशों के वित्तपोषण पहलुओं को रेखांकित करते हुए जलवायु परिवर्तन पर सहयोग बढ़ाने का अवसर देगा। भारत पहले से ही वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के लिए एक आकर्षक ठिकाना है।

केरी ने दिया तत्काल कदम उठाने पर जोर
अमेरिकी राष्ट्रपति के दूत जॉन केरी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है। इसके ज्यादा विनाशकारी परिणामों से बचने के लिए जल्द कार्रवाई आवश्यक है। बाढ़, जंगल की आग, रिकॉर्ड तोड़ बारिश हर जगह हो रही है। तापमान गर्म होने के संबंध में 1.5 डिग्री की सीमा को बनाए रखने और अधिक विनाशकारी परिणामों से बचने के लिए, हमें अभी और काम करना चाहिए। ऊर्जा के बदलते क्षेत्र में निवेश करने का यह अच्छा समय है।
विज्ञापन


जॉन केरी ने सोमवार को ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से भी मुलाकात की। केरी 12 से 14 सितंबर तक भारत की यात्रा पर हैं। इस दौरान वे भारत के सरकारी और निजी क्षेत्र के शीर्ष पदाधिकारियों से मिलकर भारत में स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र को बढ़ावा दिए जाने के मुद्दे पर तेजी से काम करने पर चर्चा करेंगे। 

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अप्रैल 2021 में पर्यावरण पर शिखर सम्मेलन में भारत-अमेरिका जलवायु और स्वच्छ ऊर्जा एजेंडा 2030 साझेदारी की पहल की थी। केरी की भारत यात्रा से ब्रिटेन के ग्लासगो में 31 अक्तूबर से 12 नवंबर, 2021 तक होने वाले, संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन आन क्लाइमेट चेंज (यूएनएफसीसीसी) के पक्षों के 26वें सम्मेलन से पहले अमेरिका के द्विपक्षीय और बहुपक्षीय जलवायु प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें