फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक में सरकारी स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म; POCSO के तहत मामला दर्ज

Thu, 11 Jan 2024 08:43 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिक्कबल्लापुर

सार

कर्नाटक के एक सरकारी स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा ने एक बच्चे को जन्म दिया। पेट दर्द की शिकायत के बाद माता-पिता ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने छात्रा के गर्भवती होने की बात कही है। 
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में स्थित सरकारी स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने गुरुवार को पॉस्को एक्ट के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि छात्रा कर्नाटक के तुमकुरू जिले के एक सरकारी आवासीय स्कूल में रहती थी। मामला तब सामने आया जब उसने पेट दर्द की शिकायत दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


पेट दर्द की शिकायत ने किया खुलासा
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पेट दर्द की शिकायत के बाद माता-पिता उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बताया की छात्रा गर्भवती है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि छात्रा का वजन बेहद कम था, लेकिन उसकी और छात्रा की हालत स्थित बनी हुई है। अस्पताल के अधिकारियों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।  बाल कल्याण समिति द्वारा छात्रा की काउंसलिंग की गई है। इस दौरान उसने कहा कि एक नाबालिग लड़के ने उसे साथ दुष्कर्म किया। हालांकि लड़के ने आरोपों को खारिज किया है। 

छात्रा बार-बार बदल रही बयान- पुलिस
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने कहा कि छात्रा और उसके माता-पिता बातचीत नहीं कर रहे हैं, उनकी काउंसलिंग की जा रही है। पुलिस ने बताया कि छात्रा अपने बयानों को बार-बार बदल रही हैं। पुलिस ने हम यह पता लगाने के लिए सभी से पूछताछ कर रहे हैं। घटना के सामने आने के बाद तुमकुरू जिला प्रशासन ने हॉस्टल के वार्डन को सस्पेंड कर दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें