फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर के सिविल लाइंस में दो समुदाय के लोग भिड़े, जमकर चले पत्थर

Wed, 03 Aug 2016 08:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
clash in rampur
विज्ञापन
स‌िविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव आगापुर में देरशाम करीब साढ़े आठ बजे बिजली खराब होने पर दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक समुदाय के लोगों ने धर्मस्थल में तोड़फोड़ कर पोस्टर फाड़ दिए। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ।
विज्ञापन


इससे अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में कर लिए। लेकिन फिर भी खबर लिखे जाने तक दोनों समुदाय के लोगों में तनाव है। अहतियात के तौर पर कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है।सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आगापुर गांव में दो समुदाय के लोग रहते हैं।  बीच में प्रजापति धर्मशाला है और इसके भीतर धर्मस्थल है। रात करीब साढ़े आठ बजे राजेश नाम का युवक अपने घर की बिजली सही करने के लिए बिजली पोल के पास पहुंचा।

तारों को हिलाते समय दूसरे समुदाय के लोगों के घरों की बिजली गुल हो गई। इसके बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया। दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। मारपीट शुरू हो गई, फिर जमकर पथराव भी हुआ। इस बीच एक समुदाय के लोगों ने धर्मस्थल में लगे पोस्टर भी फाड़ डाले।
विज्ञापन


इसको लेकर और तनाव जैसे हालात पैदा हो गए। करीब आधा घंटे बाद सिविल लाइंस थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों समुदाय के लोगों को रोका। हालात बिगड़ न जाएं इसलिए कई थानों की पुलिस बुला ली गई। इस मामले में धर्मस्थल की सुरक्षा कर दी गई। दूसरे पक्ष के लोगों ने धर्मस्थल में तोड़फोड़ का आरोप भी लगाया। पुलिस ने फिलहाल मामले को शांत करा दिया है। तनाव के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

धर्मस्थल पर पहले भी हुआ था विवाद

पत्‍थ्‍ार
पुलिस ने सावन जैसे महीने में ऐसी खुराफात करने वाले दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोगों को उठा लिया है। इनके खिलाफ माहौल बिगाड़ने की कार्रवाई की जाएगी। यह लोग किसी दूसरे थाने में बैठा दिए गए हैं।

एक समुदाय के लोग इस धर्मस्थल को लेकर पहले भी विवाद कर चुके हैं।

कई  बार मंदिर  से आरती बजाने  मंदिर में होने वाले कार्यक्रमों को दूसरे समुदाय के  लोगों ने रोकने का  प्रसाय किया जा चुका है। अधिकारियों की जानकारी में भी यह मामला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें