फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरब में भारतीयों को हाल जानने के लिए वीके सिंह सिंह रवाना

Wed, 03 Aug 2016 08:30 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
जनरल वीके सिंह - फोटो : pti
विज्ञापन
नौकरियों से हाथ धो चुके हजारों भारतीयों के हालात का जायजा लेने के लिए विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह मंगलवार रात सऊदी अरब रवाना गए। इससे पहले सऊदी अरब में भारतीय मिशन ने नौकरी गंवाकर देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे भारतीयों की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


फिलहाल 20 शिविरों में 7,700 भारतीय कामगार रह रहे हैं। सऊदी में वीके सिंह स्वदेश वापसी की इच्छा रखने वाले भारतीयों के लिए औपचारिकताओं को भी अंतिम रूप देंगे। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया कि सिंह की ओर से जमीनी हालात का जायजा लेने के बाद आगे की कार्रवाई निश्चित की जाएगी।

वहीं, सिंह के दौरे से पहले खाड़ी देशों से जुड़े मामलों को देखने वाले विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने सऊदी अरब के राजदूत सऊद बिन मोहम्मद अल साती से मुलाकात कर बेरोजगार भारतीयों की स्थिति पर चर्चा की।
विज्ञापन


अकबर ने इस मसले से जुड़े कई ट्वीट किए। ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘भारत में सऊदी के राजदूत डॉ. सऊद बिन मोहम्मद अल साती से सभी द्विपक्षीय मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

भारतीय कामगारों से जुड़े मुद्दे समेत सभी मुद्दों को सुलझाने की दिशा में सऊदी सरकार की ओर से आश्वासन और सहयोग मिलने पर मुझे खुशी है।’ विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि सिंह बुधवार सुबह जेद्दा पहुंच जाएंगे और शुक्रवार शाम तक लौट आएंगे। 
विज्ञापन

20 शिविरों में 7,700 कामगार लिए हैं शरण

वीके सिंह - फोटो : अमर उजाला
खाड़ी में अर्थव्यवस्था के चरमराने से सऊदी अरब में हजारों भारतीयों की नौकरी चली गई थी। आर्थिक तंगी के कारण उन्हें खाने के लाले पड़े गए थे। भोजन खरीदने में असमर्थ लोगों को भारतीय मिशन ने भोजन उपलब्ध करवाया।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को संसद में बताया था कि सभी प्रभावित भारतीय कामगारों को वापस भारत लाया जाएगा। सोमवार को भारतीय दूतावास की एक टीम ने इन कामगारों के बकाया संबंधी प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए सऊदी में श्रम अधिकारियों से मुलाकात की।

भारत सरकार ने सऊदी अधिकारियों से कंपनी की एनओसी के बिना कामगारों को भारत वापसी का वीजा देने की अपील की है। साथ ही कामगारो की बकाया धनराशि भी देने की मांग की है। स्वरूप ने बताया कि सऊदी में 20 शिविरों में कुल 7,700 भारतीय कामगार शरण लिए हुए हैं।

इनमें से रियाद में नौ शिविरों और दम्माम में एक शिविर में मैसर्स सऊदी ओगेर कंपनी के 4,072 भारतीय कामगार रह रहे हैं, जबकि दम्माम में दो शिविरों में मैसर्स साद ग्रुप के 1,457 के भारतीय कामगार ठहरे हुए हैं।

इसके अलावा मैसर्स शिफा सनाया के पांच कामगार और मैसर्स टाइया कॉन्ट्रैक्टिंग कंपनी के 13 कामगार रियाद के शिविरों में रुके हैं। उन्होंने बताया कि 14 शिविरों में रह रहे कुल 5,547 भारतीय कामगारों को भारतीय दूतावास की ओर से मदद उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त मैसर्स सऊदी ओगेर के 2,153 भारतीय कामगार जेद्दा स्थित छह शिविरों में रह रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें