केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP सदस्यों का कथित होटल पार्टी वीडियो वायरल हो गया। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर संगठन की कार्यशैली, नेतृत्व और आंदोलन को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का एक कथित होटल पार्टी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद संगठन की कार्यशैली, नेतृत्व और आंदोलन की फंडिंग को लेकर सोशल मीडिया पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। वीडियो को वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया है, जिसके बाद आंदोलन और संगठन को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।
Everyone deserves to unwind and celebrate after a hard day’s work. But there is a time and a place for it.
विज्ञापन
When a movement is presented as a fight for justice for students, including those whose deaths by suicide are invoked as its moral foundation, scenes of dancing and what… pic.twitter.com/vIz35PtYcn — Amit Malviya (@amitmalviya) July 27, 2026
अमित मालवीय ने कहा कि इससे पहले विजयेता ढैया का मंच पर नृत्य करते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था। अब सौरभ, रांका और अन्य लोगों के कथित जश्न के वीडियो ने यह सवाल खड़े कर दिए हैं कि जंतर-मंतर पर शिक्षा सुधार की मांग को लेकर जुटे हजारों युवाओं को इससे क्या संदेश जाएगा।
सोशल मीडिया पर कई लोगों का कहना है कि आंदोलन में शामिल हुए कुछ छात्रों को अब यह महसूस हो सकता है कि उनकी भावनाओं का इस्तेमाल किसी राजनीतिक अभियान के लिए किया गया। आलोचकों का कहना है कि देश के युवा दिखावे नहीं, बल्कि ईमानदारी की उम्मीद करते हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी इस समय चर्चा के केंद्र में है। धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद इस आंदोलन को और मजबूती मिलने का दावा किया गया। यह प्रदर्शन पेपर लीक और परीक्षा सुधारों की मांग को लेकर शुरू हुआ था। बाद में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी इस आंदोलन के समर्थन में शामिल हुए। कई दिनों तक चले प्रदर्शन के बाद शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल देखा गया और CJP ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया।