फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दिल्ली : राष्ट्रपति कोविंद से मिले सीजेआई एनवी रमण और जस्टिस ललित

Tue, 21 Sep 2021 03:32 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

देश के चीफ जस्टिस एनवी रमण ने जस्टिस यूयू ललित के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। यह भेंट सीजेआई रमण द्वारा 31 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के नौ न्यायाधीशों को शपथ दिलाए जाने के बाद हुई है।
 
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, सीजेआई एनवी रमण और जस्टिस ललित - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमण और जस्टिस यूयू ललित ने सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


ट्वीट में कहा गया कि देश के चीफ जस्टिस एनवी रमण ने जस्टिस यूयू ललित के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। यह भेंट सीजेआई रमण द्वारा 31 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के नौ न्यायाधीशों को शपथ दिलाए जाने के बाद हुई है।

इनमें तीन महिला न्यायाधीश भी शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में यह पहली बार है जब एक साथ नौ न्यायाधीशों को शपथ दिलाई गई। 1993 में पांच न्यायाधीशों जस्टिस एन संतोष हेगड़े, जस्टिस आरएफ नरीमन, जस्टिस यूयू ललित, जस्टिस एलएन राव और जस्टिस इंदु मल्होत्रा को शपथ दिलाई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें