फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DY Chandrachud: CJI चंद्रचूड़ ने SCBA के अध्यक्ष बनने पर कपिल सिब्बल को दी बधाई, कहा- आपसे सहयोग की उम्मीद

Fri, 17 May 2024 01:34 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिब्बल को गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) का अध्यक्ष चुना गया। सिब्बल को कुल 2350 में से 1,066 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी प्रदीप राय को 689 वोट मिले थे। 
विज्ञापन
सीजेआई चंद्रचूड़ ने कपिल सिब्बल को दी बधाई - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल हाल ही में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष चुने गए हैं। सिब्बल ने लगभग दो दशक के बाद यह चुनाव लड़ा था। अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को भारी मतों से हराने के बाद सिब्बल को बधाइयां दी जा रही हैं। प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने सिब्बल की जीत पर उन्हें बधाई दी। 

विज्ञापन


सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा, 'सिब्बल को एससीबीए का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई। हम आपके और कार्यकारी समिति के सदस्यों के सहयोग की उम्मीद करते हैं।'

22 साल बाद मुझे मौका मिला
सीजेआई को धन्यवाद देते हुए कपिल सिब्बल ने कहा, 'यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि 22 साल बाद मुझे बार में सेवा करने का यह अवसर दिया गया है। हमारी ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा और पीठ के प्रति हमारी यही प्रतिबद्धता है। इस सहयोग के माध्यम से ही हम एजेंडा को आगे बढ़ा सकते हैं।'

गुरुवार को चुने गए
बता दें, सिब्बल को गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) का अध्यक्ष चुना गया। सिब्बल को कुल 2350 में से 1,066 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी प्रदीप राय को 689 वोट मिले। इसके अलावा तीसरे प्रतिद्वंद्वी और वर्तमान अध्यक्ष आदिश अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन


तीन बार रह चुके हैं अध्यक्ष
बता दें कि कपिल सिब्बल दो दशक बाद इस चुनाव में उतरे थे। इससे पहले वह 1995, 1997 और 2001 में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें