फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी भाजपा सांसद अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पांचों धर्मों के शरणार्थियों से करें बात: जेपी नड्डा

Sat, 14 Dec 2019 06:21 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा(फाइल फोटो)
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मंजूरी मिलने के बाद कानून बन गया है। इसे लागू करने को लेकर भाजपा की केंद्र सरकार ने काम करना भी शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


इसके तहत भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को अपनी पार्टी के सभी सांसदों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जाकर पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए सभी हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन और ईसाई शरणार्थियों से बात करने के लिए कहा है। साथ ही इन सभी की सूचना एकत्रित करने के लिए भी कहा है।
 

बता दें कि इस विधेयक को राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद से ही पूर्वोत्तर के राज्यों में लोग हिंसक प्रदर्शन पर उतर आए हैं। उधर विपक्षी पार्टियां भी सरकार के खिलाफ इस विधेयक के विरोध में सड़क पर उतर आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें