फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CPC-RSS Meeting: भाजपा के बाद संघ के दफ्तर पहुंचा चीनी दल, RSS सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले से की मुलाकात

Tue, 13 Jan 2026 02:10 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा मुख्यालय के बाद अब चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का दल संघ  के दरवाजे पर पहुंचा है। चीनी नेताओं ने आरएसएस सरकार्यवाह दत्तात्रेय दत्तात्रेय होसबाले से मुलाकात की। इस दौरान यह बैठक करीब एक घंटे चली। यह शिष्टाचार भेंट चीनी पक्ष के अनुरोध पर हुई।
विज्ञापन
दत्तात्रेय होसबाले - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चीनी दल ने आरएसएस के सरकार्यवाह (महासचिव) दत्तात्रेय दत्तात्रेय होसबाले से उनके दफ्तर में भेंट की। 
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने आरएसएस के सरकार्यवाह से की मुलाकात
सूत्रों ने बताया कि चीनी प्रतिनिधिमंडल सुबह करीब 11 बजे संघ के कार्यालय पहुंचा। वहां दोनों पक्षों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। खास बात यह है कि इस बैठक का अनुरोध खुद चीनी पक्ष की ओर से किया गया था। यह घटनाक्रम चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल के सोमवार को यहां भाजपा मुख्यालय का दौरा करने के एक दिन बाद हुआ है। इस दल का नेतृत्व उसके अंतर्राष्ट्रीय विभाग की उप मंत्री सुन हैयान ने किया था।

ये भी पढ़ें: Owaisi: 'आरएसएस संस्थापक खिलाफत आंदोलन के समर्थन के लिए जेल गए', ओवैसी ने संघ को निशाने पर क्यों लिया?
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टियों के बीच संपर्क बढ़ाने पर जोर
सोमवार को हुई बैठक में बीजेपी की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय सरकार्यवाह अरुण सिंह ने चीनी नेताओं की मेजबानी की थी। इस दौरान दोनों पक्षों ने भाजपा और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के बीच आपसी संपर्क और संवाद को आगे बढ़ाने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की। भारत में चीनी राजदूत जू फेइहोंग भी उस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे, जिसने सोमवार को भाजपा कार्यालय का दौरा किया था।

अन्य वीडियो:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें