फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: केरल का नाम बदलने के प्रस्ताव को भाजपा का समर्थन, प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी

Tue, 13 Jan 2026 02:04 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल भाजपा के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखकर केरल का नाम बदलने के प्रस्ताव का समर्थन किया है। उन्होंने लिखा कि इससे कट्टरपंथी ताकतों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
राजीव चंद्रशेखर, केरल भाजपा अध्यक्ष - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल का नाम बदलने के एलडीएफ सरकार के प्रस्ताव को केरल भाजपा ने भी समर्थन दिया है। भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। दरअसल केरल की एलडीएफ सरकार ने केरल का नाम बदलकर केरलम करने का प्रस्ताव दिया है। राज्य की भाजपा इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को पत्र लिखकर अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन


'कट्टरपंथी ताकतों पर नकेल कसने में मिलेगी मदद'
पत्र में चंद्रशेखर ने लिखा कि नाम बदलने से राज्य में कट्टरपंथी ताकतों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी, जो धर्म के आधार पर राज्य में अलग-अलग जिले बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। चंद्रशेखर ने बताया कि राज्य विधानसभा इस प्रस्ताव को पारित कर चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा भाषा, संस्कृति और परंपराओं को बचाने में आधारित है और भाजपा केरल को हमेशा केरलम के रूप में ही देखती है क्योंकि इस राज्य का हजारों वर्षों का इतिहास और संस्कृति है। चंद्रशेखर ने केरल के सीएम को भी पत्र लिखा और उम्मीद जताई कि केरल सुरक्षित और विकसित बनेगा, जहां सभी मलयाली लोग मिलकर रह सकेंगे।

केरल विधानसभा ने अगस्त 2024 को एकमत होकर एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें केरल का नाम बदलकर केरलम करने की मांग की गई थी। इस प्रस्ताव में केंद्र सरकार से मांग की गई थी कि राज्य का नाम बदलकर केरलम कर दिया जाए और संविधान की आठवीं अनुसूची में भी नाम बदला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Odisha: कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाने के लिए पार्टी से हुए थे निष्कासित, अब नई पार्टी बनाएंगे मोहम्मद मुकीम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें