फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: अरुणाचल का लापता युवक जल्द लौटेगा भारत, पीएलए ने सेना को हॉटलाइन पर दिया संकेत

Wed, 26 Jan 2022 01:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Good News at Republic Day: केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने बताया कि भारतीय सेना और चीन की पीएलए के बीच हॉट लाइन पर संपर्क हुआ है। इसमें पीएलए ने हमारे नागरिक को जल्द सौंपने के संकेत दिए हैं। समय और स्थान जल्द बताया जाएगा। 
विज्ञापन
किरण रिजिजू - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस के मौके पर अच्छी खबर मिली है। चीन की सेना ने अरुणाचल से अगवा भारतीय नागरिक को जल्द रिहा करने के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट कर बताया कि भारतीय सेना और चीन की पीएलए के बीच हॉट लाइन पर संपर्क हुआ है। इसमें पीएलए ने हमारे नागरिक को जल्द सौंपने के संकेत दिए हैं। समय और स्थान जल्द बताया जाएगा। 

17 जनवरी से लापता है 19 साल का मिराम तेरोन
अरुणाचल प्रदेश का 19 साल का युवक मिराम तेरोन 17 जनवरी से लापता है। बीते दिनों भारतीय सेना ने चीन के अधिकारियों को उसकी पहचान के लिए व्यक्तिगत विवरण और फोटो उपलब्ध कराए थे। अरुणाचल केअपर सियांग जिले के जिडो गांव में रहने वाला मिराम 18 जनवरी से लापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





बीते दिनों रिजिजू ने कहा था कि एलएसी के निकट मिराम के लापता होने के तत्काल बाद भारतीय सेना ने 19 जनवरी को चीनी अधिकारियों से संपर्क किया था और तलाशकर उसे वापस लाने में मदद मांगी थी। मिराम के भटककर चीन की तरफ जाने अथवा चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) द्वारा उसे उठा ले जाने की आशंका थी। चीनी अधिकारियों ने नियमों के मुताबिक उसकी तलाश में मदद का आश्वासन दिया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें