फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India China Tension: चीन की आक्रामकता पर CDS चौहान का बड़ा बयान; देश के लिए इस पर ध्यान बनाए रखने की बात कही

Thu, 05 Oct 2023 05:49 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पांचवें जनरल केवी कृष्ण राव मेमोरियल व्याख्यान में 'वैश्विक भू-राजनीतिक व्यवस्था में आने वाली दिक्कतों' पर चर्चा करते हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने कहा कि नई दिल्ली को रणनीतिक स्वायत्तता कार्ड खेलना होगा।
विज्ञापन
CDS Anil Chauhan (फाइल फोटो) - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांचवें जनरल केवी कृष्ण राव मेमोरियल व्याख्यान में 'वैश्विक भू-राजनीतिक व्यवस्था में आने वाली दिक्कतों' पर चर्चा करते हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने भारत के रणनीतिक स्वायत्तता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, गुटनिरपेक्षता के अपने दृष्टिकोण से विश्व मित्र के दौर में आगे बढ़े।
विज्ञापन


चीन के साथ उत्तरी सीमाओं पर विवाद को लेकर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने कहा कि नई दिल्ली को रणनीतिक स्वायत्तता कार्ड खेलना होगा। साथ ही उन्होंने कहा, रणनीतिक स्वायत्तता अवसरों का फायदा उठाने के लिए प्रासंगिक हो सकती है। हमें अवसरों के बारे में अधिक सोचना चाहिए। चीन की बढ़ती आक्रामकता साफ दिखाई दे रही है। भारत का चीन के साथ अपनी उत्तरी सीमाओं पर एक बड़ा विवाद है।

जनरल चौहान ने वैश्विक भू-राजनीति के आर्थिक पहलुओं के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा, एक राष्ट्र के रूप में हमने एक प्रमुख भूमिका निभाने के लिए जी20 मंच का प्रयोग किया है। इसलिए ये भी खास तथ्य हैं, जिन्हें हमें रणनीतिक निर्णय लेते समय ध्यान में रखना चाहिए कि कैसे करना है?
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा, अगर मुझे गुटनिरपेक्षता से लेकर रणनीतिक स्वायत्तता हासिल करने तक की भारत की यात्रा का सार देना हो, तो मैं जो कह सकता हूं वह तीन एस पर आधारित हो सकता है। पहला भारत को सुरक्षित करना है। दूसरा आत्मनिर्भरता, अंत में पर्यावरण को आकार देना है।।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें