फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने सौंपा लापता युवक: पीएलए ने मिराम तेरान को भारतीय सेना को सुपुर्द किया, रिजिजू ने ट्वीट कर बताया

Thu, 27 Jan 2022 01:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट कर चीनी की सेना पीएलए द्वारा तेरान को सौंपे जाने की सूचना दी। रिजिजू ने बताया कि तेरान का चिकित्सा परीक्षण व अन्य जांचें व प्रक्रियाएं पूरी कराई जा रही हैं। 
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश से लापता युवक को चीनी सेना ने भारत को सौंपा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आखिरकार चीन ने करीब 12 दिनों बाद अरुणाचल प्रदेश से लापता युवक मिराम तेरान को गुरुवार को भारतीय सेना को सौंप दिया। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट कर चीनी की सेना पीएलए द्वारा तेरान को सौंपे जाने की सूचना दी। रिजिजू ने बताया कि 19 साल के तेरान का चिकित्सा परीक्षण व अन्य जांचें व प्रक्रियाएं पूरी कराई जा रही हैं। 

हमारा लड़का वापस आ गया : तापिर गाओ
गणतंत्र दिवस के दिन भारतीय सेना ने चीनी सेना से हॉटलाइन पर बात की थी और मिराम तेरान को जल्दी ही वापस भेजने की बात कही थी। अरुणाचल पूर्व से भाजपा सांसद तापिर गाओ ने मामले को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा है कि हमें खुशी है कि हमारा लड़का वापस आ गया है।17 जनवरी को मिराम तेरान के अपहरण व चीन की ओर ले जाए जाने की खबर मिली थी। 
विज्ञापन


इसके बाद भारतीय सेना ने चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से संपर्क किया था। सेना का कहना था कि शियुंग ला के बिशिंग इलाके से मिराम तेरान लापता हो गया था। वह शिकार के लिए निकला था। चीनी सेना से भारतीय सेना ने कहा था कि यदि वह रास्ता भटक गया हो या फिर उसकी हिरासत में हो तो फिर उसका पता लगाएं और तत्काल भारत को सौंपा जाए। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया में जारी बयान में रिजिजू ने कहा कि कुछ लोगों ने कहा था कि उसे पीएलए ने हिरासत में ले लिया था। उन्होंने कहा कि चूंकि युवक एलएसी के पास के इलाके से गायब हुआ था, इसलिए सेना ने 19 जनवरी को चीनी सेना से संपर्क किया। इसके बाद चीनी पक्ष ने आश्वस्त किया था कि वह उसका पता लगाएंगे और तय प्रक्रिया के अनुसार उसे वापस सौंप दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें