फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'आम चुनाव में महायुति राज्य की 45 सीटें जीतेगी', पीएम मोदी के नेतृत्व पर CM शिंदे ने कही यह बात

Sun, 03 Mar 2024 07:08 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पीएम मोदी के दृष्टिकोण का समर्थन करने के लिए महायुति गठबंधन ने लोकसभा चुनाव में राज्य में 45 सीटें जीतने का संकल्प लिया है। गौरतलब है कि महायुति गठबंधन के सत्तारूढ़ दलों में भाजपा, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं।
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र - फोटो : X/@@mieknathshinde
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए पीएम मोदी के दृष्टिकोण का समर्थन करने के लिए महायुति गठबंधन ने लोकसभा चुनाव में राज्य में 45 सीटें जीतने का संकल्प लिया है। बता दें सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने बेटे श्रीकांत शिंदे के लोकसभा क्षेत्र कल्याण में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया और अन्य की आधारशिला रखी।
विज्ञापन


डबल इंजन सरकार में विकास तेज- एकनाथ शिंदे
जनसभा को संबोधित करते हुए एकनाथ शिंदे ने डबल इंजन सरकार के उपलब्धियों का जिक्र किया। शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र 45 सांसदों को चुनकर देश को शीर्ष अर्थव्यवस्था बनाने के पीएम मोदी के दृष्टिकोण का समर्थन करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि भारत जल्द ही पांच ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा और आने वाले वर्षों में दुनिया का विकास इंजन बनने के लिए तैयार है।

सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि हाल ही में चिकित्सा लाभ में 1.5 लाख रुपये से 5 लाख रुपये की बढ़ोतरी के साथ सभी राज्य अस्पतालों में कैशलेस सुविधाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि मुफ्त स्वास्थ्य जांच से लगभग चार करोड़ महिलाओं को लाभ हुआ है। शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र विदेशी निवेश, बुनियादी ढांचे के विकास और सकल घरेलू उत्पाद में उल्लेखनीय योगदान देने में अग्रणी है।
विज्ञापन


तीन लाख लोगों को मिलेगा रोजगार- एकनाथ शिंदे
मुख्यमंत्री ने मुंबई-गोवा ग्रीनफील्ड सुपर एक्सप्रेसवे के निर्माण की योजना के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, चल रहे औद्योगिक विकास से तीन लाख व्यक्तियों के लिए रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। 2024-25 का अंतरिम बजट समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए एक समावेशी दृष्टिकोण पर जोर देता है। गौरतलब है कि महायुति गठबंधन के सत्तारूढ़ दलों में भाजपा, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें