फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai Local Train: मुख्य लोको पायलट ने की खुदकुशी, मुंबई में लोकल ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

Wed, 01 Feb 2023 12:19 AM IST
देव कश्यप एएनआई, मुंबई।

सार

मृतक राकेश कुमार गौड़ ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में एक मुख्य लोको पायलट ने लोकल ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पश्चिमी रेलवे के 57 वर्षीय मुख्य लोको पायलट ने मुंबई के विले पार्ले स्टेशन पर एक लोकल ट्रेन के सामने रेलवे ट्रैक पर कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि यह घटना 26 जनवरी को हुई थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को हुई यह घटना रेलवे स्टेशन पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मृतक राकेश कुमार गौड़ के परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। गौड़ ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है। उनके परिवार के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने कभी भी काम से संबंधित तनाव की शिकायत नहीं की थी। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें