फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajiv Kumar: लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने की बात, कहा- हर बूथ पर सभी सुविधाएं होंगी

Sat, 02 Mar 2024 03:32 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आगामी लोकसभा चुनाव पर राजीव कुमार ने बताया कि पहली बार महिला मतदाताओं का आंकड़ा 7,26,000 है। उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक बूथ पर हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इससे मतदान केंद्र पर मतदाताओं का अनुभव अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
राजीव कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर बात की। उन्होंने बताया कि इन तैयारियों का उद्देश्य चुनाव को पारदर्शी बनाना है। राजीव कुमार ने यह स्पष्ट किया कि प्रत्येक दल के पास समान अवसर होंगे और किसी के साथ कोई पक्षपात नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


आगामी लोकसभा चुनाव की तैयरियों पर बोले मुख्य चुनाव आयुक्त
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, "सात राजनीतिक पार्टियां आम आदमी पार्टी, भाजपा, सीपीआई(एम), कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों में से बसपा, सपा और अपना दल हमसे मिलने आईं। इन सभी पार्टियों ने चुनाव आयोग द्वारा तय किए गए उच्च मानकों का सख्ती से पालन करने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पुलिस का व्यवहार सभी के लिए एक समान होना चाहिए और चुनाव में धन बल का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।"

आगामी लोकसभा चुनाव पर राजीव कुमार ने बताया कि पहली बार महिला मतदाताओं का आंकड़ा 7,26,000 है। उन्होंने आगे कहा, "प्रत्येक बूथ पर हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इससे मतदान केंद्र पर मतदाताओं का अनुभव अच्छा रहेगा। कुछ बूथों का संचालन पूरी तरह से महिलाओं द्वारा किया जाएगा। 85 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को अपने घर में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की सुविधा दी जाएगी।" उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि लोग चुनावी भूमिकाओं में शामिल हो और वोट देने भी आएं। इसे हम मतदान में भूमिका (रोल टू पोल) कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें