फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump Tariff: ट्रंप की टैरिफ हथियारकरण नीति पर पी चिदंबरम का हमला, भारत के व्यापारिक फायदे पर उठाए सवाल

Sun, 22 Feb 2026 12:06 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ फैसले को टैरिफ का हथियारकरण करार देते हुए इसकी निंदा की है। उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और भारत के निर्यात पर पड़ने वाले प्रभाव पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
पी. चिदंबरम, नेता कांग्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  पर टैरिफ को हथियार की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह कदम वैश्विक व्यापार व्यवस्था के खिलाफ है और इसकी कड़ी निंदा होनी चाहिए।
विज्ञापन


चिदंबरम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्हें आश्चर्य नहीं है कि ट्रंप अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद फिर से टैरिफ लागू करने के रास्ते तलाश रहे हैं। दरअसल, संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2 अप्रैल 2025 को घोषित तथाकथित ‘रेसिप्रोकल टैरिफ’ को निरस्त कर दिया था।

टैरिफ से भारत के निर्यात को नुकसान
चिदंबरम ने सवाल उठाया कि क्या सरकार समर्थक टिप्पणीकार यह समझते हैं कि इन टैरिफ ने वैश्विक व्यापार को बुरी तरह बाधित किया और नियम-आधारित व्यापार प्रणाली के खिलाफ काम किया। उन्होंने कहा कि इन कदमों से भारत के अमेरिका को होने वाले निर्यात पर सीधा असर पड़ा है। उनका कहना था कि सभी देशों ने ट्रंप के इस कदम को टैरिफ का हथियारकरण बताया था। अब अदालत के फैसले के बाद अन्य कानूनी प्रावधानों के जरिए टैरिफ लागू करने की कोशिश भी उसी नीति का हिस्सा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- पंजाब में शिक्षा क्रांति: सरकारी स्कूलों के 305 बच्चों ने पास की जेईई मेन्स परीक्षा, गरीब होनहारों को भी सफलता

भारत-अमेरिका समझौते पर भी सवाल
हाल ही में ट्रंप ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बयान दिया था कि कुछ नहीं बदलता और भारत को टैरिफ देना होगा, जबकि अमेरिका को नहीं। इस पर चिदंबरम ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि क्या यही वह पारस्परिकता है, जिसका वादा 2 फरवरी 2026 के संयुक्त बयान में किया गया था? उन्होंने पूछा कि क्या यही वह उपलब्धि है, जिसका जश्न सरकार ने मनाया था?
विज्ञापन


15% तक बढ़े टैरिफ
ट्रंप ने शनिवार को सभी देशों पर टैरिफ को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने की घोषणा की। इससे पहले, अदालत के फैसले के बाद उन्होंने 24 फरवरी से 150 दिनों के लिए भारत समेत सभी देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लागू करने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें