फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ब्राजील राष्ट्रपति के सम्मान में दावत, उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी भी हुए शामिल; राष्ट्रपति भवन में आयोजन

Sun, 22 Feb 2026 12:05 AM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

India-Brazil Ties: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा का स्वागत किया और उनके सम्मान में एक दावत दी। इस आयोजन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा का स्वागत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा भारत दौरे पर हैं, जहां शनिवार रात को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका स्वागत किया और उनके सम्मान में एक दावत दी। इस शाही दावत में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। इस दौरान ब्राजीलियाई राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने अपने खास संदेश में शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू को संबोधित करते हुए कहा, 'मैडम, आप दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश के राष्ट्रपति पद संभालने वाली दूसरी महिला हैं और भारत के आदिवासी समुदाय से आने वाली पहली महिला हैं। इससे साबित होता है कि शिक्षा में निवेश करना किसी देश की किस्मत बदलने का सबसे अच्छा तरीका है।'

वहीं राष्ट्रपति ने एआई इम्पैक्ट समिट में उनकी भागीदारी और बहुमूल्य योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने पिछले वर्ष ब्राजील में आयोजित ब्रिक्स और कॉप-30 शिखर सम्मेलनों की सफल मेजबानी के लिए उन्हें बधाई भी दी।
विज्ञापन

 

लूला दा सिल्वा के सम्मान में दी गई दावत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, 'इस स्टेट विजिट के दौरान भारत में आपका स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। एक बार फिर नई दिल्ली में एक सच्चे दोस्त का स्वागत करना हमारे लिए खास खुशी की बात है। मुझे पता है कि यह आपकी भारत की छठा दौरा है। आपके प्रत्येक यात्रा के साथ हमारे मित्रपूर्ण संबंध और भी मजबूत हुई है।'

राष्ट्रपति ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी व्यापार और निवेश, रक्षा, तेल और गैस, जैव-ईंधन, कृषि और पशुधन, स्वास्थ्य सेवा और पारंपरिक चिकित्सा, अंतरिक्ष, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, डिजिटल सहयोग और साइबर सुरक्षा सहित कई क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रही है। इस बात पर जोर देते हुए कि ब्राजील लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। राष्ट्रपति ने कहा कि द्विपक्षीय व्यापार का विस्तार और विविधीकरण करने की अपार संभावनाएं हैं।



कृषि क्षेत्र में भारत-ब्राजील सहयोग और मजबूत
उन्होंने कहा कि भारत मर्कोसुर के साथ तरजीही व्यापार समझौते का विस्तार करने के लिए उत्सुक है और ब्राजील के साथ द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों को गहरा करने के लिए भी समान रूप से प्रतिबद्ध है। राष्ट्रपति ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि हाल के वर्षों में कृषि क्षेत्र में भारत-ब्राजील सहयोग और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक और द्वितीयक उत्पादों के साथ-साथ कृषि रसायनों में हमारा व्यापार काफी अच्छा है। उन्होंने फसल उत्पादन, सिंचाई तकनीक, फसल कटाई के बाद प्रबंधन और जैव प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में अनुसंधान और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस दौरान दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि भारत-ब्राजील द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने की अपार संभावनाएं हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रपति लूला के नेतृत्व में भारत और ब्राजील के बीच संबंध और मजबूत होंगे।

ये भी पढ़ें: India Brazil Ties: 'ब्राजील एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार और ब्रिक्स का प्रमुख सदस्य', बोला विदेश मंत्रालय
विज्ञापन


लूला दा सिल्वा की पांचवीं भारत यात्रा
बता दें कि ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा 18 फरवरी को भारत पहुंचे। उन्होंने 19-20 फरवरी के दौरान इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लिया। ब्राजील के राष्ट्रपति के रूप में लूला की यह पांचवीं भारत यात्रा है। यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी की 8 जुलाई, 2025 को ब्रासीलिया की राजकीय यात्रा के सात महीने बाद हो रही है। 

अन्य वीडियो


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें