फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामयाबी: लैंगिक समानता के मामले में छत्तीसगढ़ का सबसे शानदार प्रदर्शन, नीति आयोग की रिपोर्ट जारी

Mon, 14 Jun 2021 08:45 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

छत्तीसगढ़ ने इस साल लैंगिक समानता की दृष्टि से बड़ी कामयाबी हासिल की है। एसडीजी इंडिया सूचकांक में वह इस मामले में शीर्ष-10 राज्यों में आया है। 
 
विज्ञापन
महिला - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) के लैंगिक समानता के मामले में छत्तीसगढ़ को भारत में सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाला राज्य घोषित किया गया है। नीति आयोग की एसडीजी इंडिया सूचकांक रिपोर्ट 2020-21 में यह घोषणा की गई है। केरल ने नीति आयोग के एसडीजी इंडिया सूचकांक 2020-21 में शीर्ष स्थान पर अपना कब्जा कायम रखा है, जबकि बिहार सबसे निचले पायदान पर है।

विज्ञापन


यह सूचकांक 'यूनाइटेड नेशंस इन इंडिया' के सहयोग से तैयार किया गया है। इसमें राष्ट्रीय और उप- राष्ट्रीय स्तर पर प्रगति मापी गई है। सूचकांक में राष्ट्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के राष्ट्रीय संकेतक ढांचा (एनआईएफ) से जुड़े 115 संकेतकों पर सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की प्रगति का मूल्यांकन किया गया।

छत्तीसगढ़ पिछले साल सातवें स्थान पर था
गौरतलब है कि पिछले साल छत्तीसगढ़ ने लैंगिक गुणवत्ता मानदंड में 43 अंक हासिल किया था और वह भारत में सातवें स्थान पर रहा था। इस साल इसने 61 अंक हासिल किए और सूचकांक में शीर्ष पायदान पर पहुंच गया।  छत्तीसगढ़ ने जिन अन्य एसडीजी मानदंडों में शीर्ष-10 में जगह बनाई है, वे हैं स्वच्छ जल और स्वच्छता, शानदार कार्य एवं आर्थिक वृद्धि तथा असमानता का घटना शामिल है।
विज्ञापन


इन कारणों से आया सुधार
रिपोर्ट में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ की रैंकिंग में सुधार जन्म के समय संतुलित लिंगानुपात, विगत वर्षों में समान लैंगिक भुगतान में सुधार, महिलाओं के खिलाफ अपराध दर में कमी, घरेलू हिंसा की घटनाओं में कमी सहित अन्य कारणों के चलते देखा गया है। एसडीजी सूचकांक राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों का सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय मानदंडों पर मूल्यांकन करता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें